वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS ड्राफ्ट मतदाता सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, ताकि नागरिक आसानी से उसका अवलोकन कर सकें: एसडीएम सतीन्द्र सिवाच

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला: एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत जिले की मतदाता सूची का प्रारंभिक (ड्राफ्ट) प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। ड्राफ्ट मतदाता सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, ताकि नागरिक आसानी से उसका अवलोकन कर सकें। एसडीएम सतीन्द्र सिवाच शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक ले रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों की अनुपालना करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) का कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्य के तहत सम्बधिंत कर्मचारियों की डयूटी लगाकर घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म भरवाकर एकत्रित किए गए हैं। उन्होनें उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आगामी कार्यो के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी, जिसके तहत वे अपना सहयोग प्रशासन को दे ताकि जिला की मतदाता सूचि त्रुटि रहित एवं परदर्शी बने।

AMBALA COVERAGE NEWS अगर आप भी करना चाहते है “दक्षिण भारत यात्रा तो यह खबर आपके लिए, IRCTC का खास तोहफा

उन्होनें कहा कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यदि किसी मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम, पता अथवा अन्य विवरण से संबंधित कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी है, तो वह 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटान 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक संबंधित ईआरओ एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 3 अक्तूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार एवं भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की अनुपालना के तहत मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटि रहित, स्टीक एवं प्रभावी बनाना है। जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम एवं विवरण का अवश्य मिलान करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने या अन्य सुधार की आवश्यकता हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा अथवा आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का सही विवरण शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का सक्रिय सहयोग ही त्रुटि रहित, पारदर्शी एवं अपडेटेड मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

Ambala Coverage news: जिला रजिस्ट्रार ने पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट को दिया सुनवाई का समय, 5 अगस्त को होगी सुनवाई

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds