वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS एसआईआर का कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और गुणवत्ता के साथ किया जाए:डीसी सचिन गुप्ता

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@ अंबाला। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों को लेकर गत दिवस अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने एसआईआर के दूसरे चरण के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अपडेटेड होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और सुनिश्चित करें कि पात्र मतदाता अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने से वंचित न रहे।
उन्होंने नोटिसों के वितरण तथा दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुसार निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर कार्य में सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करवाएं तथा नियमित रूप से इसकी प्रगति की समीक्षा करते रहें। सभी अधिकारी पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
बॉक्स: उपायुक्त ने इस मौके पर अधिकारियों भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेर्शानुसार 29 अगस्त व 30 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किए जाएगें। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय, चुनाव तहसीलदार कार्यालय में भी कर्मचारी उपस्थित रहेगें, जोकि पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम सतिंद्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम दर्शन कुमार, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, नगराधीश अभिषेक गर्ग, चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा, चुनाव कार्यालय से मंजू सैनी, प्रीतम, रूचि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds