अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। अंबाला। उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में जिलें में निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एक ही छत के नीचे उपस्थित हो, आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। इसी कडी में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आम नागरिकों की शिकायतें व समस्याओं को सुनने का काम किया।
नगराधीश ने शिविर में पंहुचे शिकायतकतार्ओं की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्च्ति करना है। सभी अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर लोगों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्च्ति करें। इस दौरान शिविर में अंबाला शहर से रितु ने विधवा पेंशन लगवाने बारे अपनी समस्या को रखा, दुर्गा नगर से गौरव ने परिवार पहचान पत्र में पता बदलवाने बारें, जंण्डली से पालो देवी ने फैमिली आईडी में कास्ट कैटेगिरी दर्ज करवाने से संबंधी, जेनसूई से सोमनाथ ने बुढापा पेंशन लगवाने बारें, निहारसी से कृष्णा देवी ने फैमिली आईडी में पारिवारिक वार्षिक आय कम करवाने को लेकर व अन्यो ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। नगराधीश ने सभी की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगराधीश ने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिलास्तर पर उपायुक्त कार्यालय व उपमंण्डल स्तर पर संबंधित एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक लगाए जाते है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा एमीनेट पर्सन यशपाल चैधरी और गुरजेंट सिंह मौजूद रहें।
24 फोटो 6 नगराधीश लोगों की समस्याएं सुनते हुए।








