अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@ अंबाला। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नागरिक अस्पताल अंबाला शहर के नजदीक 100 बैड से 200 बैड विस्तारिकरण के निर्माण कार्य तथा सैक्टर 10 अम्बाला शहर राजकीय महिला कॉलेज की प्रगति जानते हुए इन दोनों कार्यो में तेजी लाने बारे निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल से इन दोनों कार्यो की समीक्षा करते हुए वास्तविकता जांची। उन्होंने सम्बधिंत विभाग को निर्देश दिए कि इन दोनों कार्यो के लिए वर्क चार्ट तैयार करते हुए लेबर की संख्या बढ़ाकर दोनों कार्य को तीव्रता से करने के निर्देश दिए ताकि जल्द ही इन परियोजनाओं का उद्घाटन करवाकर जनता को समर्पित किया जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर के नजदीक 100 बैड से 200 बैड के विस्तारिकरण के कार्य के तहत ग्रांउड व फ्रर्स्ट फलोर से सम्बध्ािंत कार्य को 30 अगस्त तक पूरा करना सुनिश्चित करें और उसके उपरान्त आगे के कार्यो को भी तेजी से करें। इस निर्माण कार्य के तहत उन्होनें इलैक्ट्रीकल विंग के कार्यकारी अभियन्ता से यहां पर जो लिफ्ट लगाई जाएगी उस कार्य की रूप रेखा बारे समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक के क्रम में सैक्टर 10 अम्बाला शहर में राजकीय महिला कॉलेज के निर्माण कार्य के साथ-साथ अन्य सम्बध्ािंत जो कार्य अतिंम चरण में है उसकी भी जानकारी लेते हुए सभी कार्यो को तेजी से करने बारे निर्देश दिए। उन्होनें अधिकरियों व कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवास के लिए टैन्डर प्रक्रिया में भी तेजी लाने बारे निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग भूपेन्द्र सिंह, कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियन्ता नवीन राठी के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।








