वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS30 अगस्त को नीट-पीजी लिखित परीक्षा होगी:डीसी सचिन गुप्ता

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला।  उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट-पीजी 2026 की लिखित परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी और इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है तथा परीक्षा को नकलरहित व पारदर्शी तरीके से करवाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ने हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव को वीसी के माध्यम से दी। इससे पहले आयुक्त एवं सचिव ने परीक्षा के तहत की जाने वाली तैयारियों बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आयुक्त एवं सचिव ने वीसी के माध्यम से बताया कि 30 अगस्त को हरियाणा के चार जिलों में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट-पीजी 2026 की लिखित परीक्षा 30 अगस्त को प्रात: 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें अम्बाला, फरीदाबाद, गुरूग्राम व कुरूक्षेत्र जिला शामिल हैं। उन्होने परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
वीसी के उपरान्त उपायुक्त ने सम्बध्ािंत विभाग के अधिकारियों के साथ परीक्षा के तहत जो दिशा-निर्देश दिए गए है उसकी अनुपालना के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को यह परीक्षा अम्बाला जिले के 2 सैन्टरों पर आयोजित होगी, इन सैन्टर में महर्षि मारकण्डेश्वर विश्व विद्यालय तथा आईओन डिजीटल जोन आईडीजैड शाहपुर शामिल हैं। परीक्षा के तहत महर्षि मारकण्डेश्वर विश्व विद्यालय मे आयोजित परीक्षा केन्द्र में 300 परीक्षार्थी तथा आईओन डिजीटल जोन आईडीजैड शाहपुर में 472 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगें। उन्होंने परीक्षा के तहत परीक्षा केन्द्रों पर फ्रिक्सींग, सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ जो भी हिदायते है उनकी अनुपालना सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए नायब तहसीलदार अम्बाला छावनी आशीष कुमार को आईओन डिजीटल जोन आईडीजैड शाहपुर सैन्टर के लिए व नायब तहसीलदार बराड़ा आलमगीरी को महर्षि मारकण्डेश्वर विश्व विद्यालय सैन्टर के लिए नियुक्त किया गया हैं।
इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम सतीन्द्र सिवाच, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार से साथ-साथ सम्बधिंत अधिकारीगण मौजूद रहें।
24 फोटो 5 डीसी बैठक को संबोधित करते हुए।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds