अंबाला: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा आज संगठन के विस्तार एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य से पाँच नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई। इनमें कैप्टन श्री नरेंद्र पाल चीमा जी, श्री राजकुमार गुगलानी जी, श्री संदीप वासन जी, श्री राज मदान जी एवं श्री योगेश बिरला जी शामिल हैं। महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा आगामी 3 सितंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर रोटरी अस्पताल, रामबाग रोड, अंबाला कैंट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
महासभा ने अंबाला की समस्त जनता से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। रक्तदान को महादान कहा गया है, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए और रक्तदान जैसे महान कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रधान श्री विनोद जोहर जी, चेयरमैन लक्की बुद्धिराजा जी, महासचिव श्री अश्वनी आहूजा जी, श्री कमल मक्कड़ जी, श्री नितिन वासुदेव जी तथा ट्रेजरर श्री आशु कालरा जी , त्रिलोचन सिंह जी, मनीष बत्रा जी, विनोद जी, वरुण आनंद जी, गुलशन नागपाल जी, एम एस पाल जी, मनदीप कालरा जी, बिन्दर लंबा जी सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
महासभा ने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा अंबाला वासियों से आह्वान किया कि वे रक्तदान शिविर में सहभागी बनकर इस सामाजिक एवं मानवीय अभियान को सफल बनाएं।
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं — मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।”








