अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) को “दक्षिण भारत यात्रा” के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह 13 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जो 13 नवंबर 2026 को जम्मू से प्रारंभ होगी यह सुव्यवस्थित आध्यात्मिक यात्रा श्रद्धालुओं को देश के कुछ प्रमुख एवं प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों की एक ही यात्रा में दर्शन करने तथा भारत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी। आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा के साथ आध्यात्मिक संतुष्टि प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार यह यात्रा IRCTC की विश्वसनीय सेवाओं के माध्यम से आस्था, परंपरा और आतिथ्य का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।
प्रमुख तीर्थस्थल
- रामेश्वरम:श्रीरामनाथस्वामी मंदिर
• मदुरै: मीनाक्षी मंदिर
• कन्याकुमारी: आस-पास की जगहों की सैर
• तिरुपति: भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
• मार्कापुर: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर
बोर्डिंग स्टेशन
जम्मू, पठानकोट जंक्शन, अमृतसर जंक्शन, जालंधर सिटी, लुधियाना जंक्शन, SAS नगर मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, सोनीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)।
यात्रा अवधि एवं कार्यक्रम
- अवधि:12 रातें/ 13 दिन
• प्रस्थान: 13 नवंबर 2026
• वापसी: 25 नवंबर 2026
पैकेज श्रेणियां एवं शुल्क (GST सहित)
- SL (इकोनॉमी): ₹26,895
(गैर-वातानुकूलितआवासएवं परिवहन | 480 सीटें) - 3AC (स्टैंडर्ड): ₹42,605
(वातानुकूलितआवास, गैर-वातानुकूलितपरिवहन, तथा बजट होटल में गैर-वातानुकूलित कमरे में वॉश एवं चेंज की सुविधा | 210 सीटें) - 2AC (कम्फर्ट): ₹56,830
(वातानुकूलितआवासएवं परिवहन | 50 सीटें)
पैकेज में शामिल सुविधाएं
- कन्फर्मट्रेनटिकट
• ट्रेन में एवं यात्रा के दौरान सभी भोजन
• डबल/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक आवास
• बस द्वारा स्थानांतरण एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
• ऑनबोर्ड एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा एवं पैरामेडिकल सहायता
इस यात्रा को क्यों चुनें
- सुरक्षित, आरामदायकएवंआध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा अनुभव
• किफायती एवं सुविधाजनक तीर्थयात्रा पैकेज
• दक्षिण भारत के अनेक प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर
• IRCTC द्वारा आवास, भोजन, परिवहन एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा सहित सुविधाजनक एवं परेशानी-मुक्त यात्रा
बुकिंग एवं जानकारी
- वेबसाइट:www.irctctourism.com
- संपर्कनंबर:
0172-4645795, 7888831633, 7888831635, 8595930980 - बुकिंगकीसुविधा: IRCTC चंडीगढ़ कार्यालय एवं अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी उपलब्ध।
- IRCTC चंडीगढ़क्षेत्रीयकार्यालय:
SCO 150–151–152, ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर 34-A, चंडीगढ़ – 160022। - Ambala Coverage 31 July 2026









