वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage राज्यपाल दत्तात्रेय ने रक्तदाताओं को बेज लगाकर किया सम्मानित

अम्बाला कवरेज @ पंचकूला। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं लोक सभा सांसद रत्न लाल कटारिया की जयंती पर गुरु रविदास भवन सेक्टर 15 में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रक्तदाताओं को बेज लगाकर सम्मानित किया। रत्नलाल कटारिया सेवा ट्रस्ट की और से उनके 72 वे जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।राज्यपाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका और पूर्व मंत्री कटारिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व, कटारिया ने अपना जीवन सदैव समाज और जनसेवा को समर्पित किया। उन्ही के आदर्शो पर चलते हुए बनतो कटारिया भी कार्य कर रही है। वह और ट्रस्ट के पदाधिकारी बधाई के पात्र है और वे सदैव समाज सेवा को समर्पित रहे।उन्होंने कहाकि स्व. कटारिया ने सामान्य परिवार में जन्म लेकर केंद्र में मंत्री तक का लंबा सफर तय किया। अपने कार्यकाल में वे गरीब, दलित, पिछड़ों की आवाज को बुलंद करते रहे। उन्होंने कहा कि स्व. कटारिया की आवाज में दम था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनकी बात को बड़े ही ध्यान से सुनते थे।समारोह में राज्यपाल ने सिविल सर्जन डा. मुक्त, डा. अमित, रेडक्रॉस की सचिव सविता अग्रवाल, प्रियंका पुनिया, राकेश संगर, निस्काम सेवा परिषद से भगवती कोचर, ह्यूमन केयर चैरिटेबल से विकास खर्ब, अंगदान वा नेत्रदान में अग्रणी संस्था हितेश को सम्मानित किया। इसके अलावा 32वी बार रक्तदान करने वाले कृष्ण ढुल, संजीव कौशल, हिमांशु कटारिया, सुमित दुआ, संजय शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ambala coverage राज्यपाल दत्तात्रेय ने रक्तदाताओं को बेज लगाकर किया सम्मानित

ambala coverage हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 75 करोड़ रुपये की 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश भी सुनाया गया। स्व. कटारिया के पुत्र चंद्रकांत व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनतो कटारिया ने राज्यपाल को शॉल भेंट किया। कैंप में स्वेच्छा से 120 से अधिक युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर स्व. कटारिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर कुलभूषण गोयल, मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक संतोष सारवान, लहरी सिंह, लतिका शर्मा, महंत मनदीप दास, स्वामी संपूर्णानंद, स्वामी अमृता दीदी, उपायुक्त सुशील सारवान, मानद महासचिव बाल कल्याण परिषद रंजिता मेहता, गुरु रविदास सभा के प्रशासक बी एस संधू, पूर्व प्रधान राज कपूर अहलावत, एम एस राठी, विशाल सेठ, श्याम लाल बंसल, हरियाणा स्टाफ स्लेक्शन के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, वीरेंद्र भाऊ, सेवानिवृत आई ए एस राजीव शर्मा, बी जे पी सुमन सैनी, नीति देव त्रिपुरा, सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।ambala coverage राज्यपाल दत्तात्रेय ने रक्तदाताओं को बेज लगाकर किया सम्मानित

ambala coverage हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 75 करोड़ रुपये की 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds