वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 75 करोड़ रुपये की 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। हरियाणा की ग्रामीण आबादी के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के प्रयास में प्रदेश सरकार ने 75 करोड़ रुपये से अधिक की 13 नई परियोजनाओं को लागू करने का निर्णय लिया है। ये परियोजनाएं 6 जिलों अर्थात् भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, हिसार, कैथल और सिरसा में लागू होंगी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की।इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत नए कार्यों में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से भिवानी जिला में , 8.73 करोड़ रूपये से चरखी दादरी जिला में , 6 . 10 करोड़ से झज्जर जिला में , करीब 16 रूपये से हिसार जिला में , करीब 7 करोड़ रूपये से कैथल जिला में और 12 . 77 करोड़ रूपये की लागत से सिरसा जिला में ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।ambala coverage हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 75 करोड़ रुपये की 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

ambala coverage सीईटी ग्रुप-56 व 57 को छोड़कर अन्य ग्रुपों की परीक्षाओं से हाईकोर्ट ने हटाया स्टेः सीएम

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds