वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news बरसाती पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया:राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर हल करें। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद और पिहोवा में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्माईलाबाद में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य पार्क  का निर्माण शुरू होगा। पार्क के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। खेल राज्यमंत्री ने इस्माइलाबाद के धार्मिक स्थलों में माथा टेका और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। समस्याएं सुनते हुए खेल हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि गांवों में बरसाती पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है।  सीजन में जलभराव से फसलों व रिहायशी इलाकों में होने वाले नुकसान को रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि जिन मनेरगा मजदूरों की मजदूरी अभी तक नहीं मिली है उनकी औपचारिकताएं पूरी करवाकर जल्द से जल्द उनके खातों में पैसे डलवाए जाएं। ambala today news बरसाती पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया:राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह

ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं को लेकर क्या दिया बड़ा ब्यान

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ सफाई पर उनका विशेष फोकस होना चाहिए। रास्तों पर गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। यदि कोई जानबूझकर रास्ते के पास गंदगी के ढेर लगाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खाली व बेकार पड़ी जगहों की पहचान की जा रही है ताकि सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए इन्हें प्रयोग में लाया जा सके ambala today news बरसाती पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया:राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह

ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा की मुख्य सचिव  केशनी आनन्द अरोड़ा ने क्यों कहा कि कोविड-19 के कारण निकट भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds