अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें। इनसे संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तत्परता से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उपायुक्त सोमवार को अपने कार्यालय सभागार में जिला सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, ईंट भ_ों, प्रवासी मजदूरों तथा अन्य संबंधित विषयों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त ने बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम के लिए किए गए निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान, दर्ज एफआईआर तथा उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शिकायतों के निपटान की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।उन्होंने जिले में संचालित ईंट भ_ों, ढाबों तथा बाल श्रम की संभावना वाले अन्य स्थानों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान श्रम कानूनों एवं निर्धारित नियमों की अवहेलना या बाल श्रम का मामला सामने आने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों से संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए। इसके लिए श्रम विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईंट भ_ों पर कार्यरत मजदूरों एवं उनके बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ईंट भ_ों एवं अन्य स्थानों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले और किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक कदम उठाएं।इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग मनीषा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता, चेयरपर्सन सीडब्ल्यूसी रंजीता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।








