वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS आयुष विभाग ने मेला श्री कपाल मोचन आदि बद्री में लगाया कैम्प, श्रद्घालुओं को मिल रही है आयुष विभाग की सुविधाएं

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @यमुनानगर मेला श्री कपाल मोचन आदि बद्री में आयुष विभाग द्वारा भी ऋण मोचन सरोवर के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सम्बधी परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाएं जा रहे है। मेले में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग की टीम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ रजनीश के नेतृत्व में सेवाएं दे रही हैं। कैम्प में आयुष चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवन शैली, खान पान, दिनचर्या तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक उपायों के बारे में भी जानकारी दी जा रही हैं। इस शिविर में अब तक लगभग 2500 श्रद्घालुओं को दवाइयां दी गई है।कैंप में डॉ दीपक, फर्मासिस्ट राम कुमार, जल सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आयुष विभाग के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वहीं पर योग, प्राणायाम और नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। विभाग की यह पहल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व उन्हें स्वास्थ्य सम्बधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायक साबित हो रही हैं। पंजाब के जिला बठिंडा से आए श्रद्धालु बलवंत सिंह तथा जसबीर कौर ने बताया कि हरियाणा सरकार एवं यमुनानगर जिला प्रशासन के मेले में विशेष प्रबन्धों एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, जिनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम हैं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

This will close in 0 seconds