वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को नि:शुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी हरियाणा सरकार आवेदन के लिए जल्द खोला जाएगा पोर्टल

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @ अंबाला हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को नि:शुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए आगामी दिसंबर या जनवरी माह में विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को वाराणसी ले जाने की योजना है। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।
इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने चंडीगढ़ में आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।डॉ आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

This will close in 0 seconds