वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS समाधान शिविर में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @ अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सोमवार को डीसी कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना तथा लोगों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करें तथा जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तुरंत निपटारा किया जाए। जिन मामलों में अतिरिक्त समय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित विभागीय अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करना सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों की नियमित निगरानी करें और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई एवं समाधान के संबंध में भी अवगत करवाएं।

इस दौरान उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समाधान व लम्बित शिकायतों की भी जानकारी हासिल की और जरूरी निर्देश दिए।समाधान शिविर में गांव निहारसी से कोमल रानी ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के संबंध में परिवार पहचान पत्र में अपनी जन्मतिथि का सत्यापन करवाने को लेकर अपनी समस्या को रखा। जिस पर उपायुक्त ने क्रिड विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए और मौके पर ही प्रार्थी की समस्या का समाधान करवाया गया।इसी प्रकार रमेश चंद ने बीपीएल कार्ड बनवाने को लेकर अपनी समस्या को रखा। ऐसे ही अंबाला शहर से तमन्ना ने फैमिली आई डी मेसे बिजली का कनेक्शन हटवाने को लेकर, गांव सिंघावाला से सपना ने जन्मतिथि वेरिफिकेशन, आजमपुर से रामनिवास ने फैमिली इंकम कम करवाने को लेकर अपनी समस्या रखी व अन्य लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी-अपनी समस्या को रखा गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, एमीनेट पर्सन गुरजेंट सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds