वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,

अमित अठवाल,
अंबाला कवरेज @ अंबाला   पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 25 बोतल अंग्रेजी शराब, 62 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा 29 बोतल बीयर बरामद की गई हैं।आरोपी की पहचान व बरामदगी,गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू निवासी चिड़िमार मोहल्ला, अम्बाला छावनी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना अम्बाला छावनी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई,
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी,पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी,
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशों के तहत अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अम्बाला पुलिस का उद्देश्य अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

अम्बाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds