वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी सब्जी मंडियो के आढतियों, पदाधिकारियों से बातचीत की

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @ अंबाला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने सब्जी मंडी अम्बाला शहर, सब्जी मंडी अम्बाला छावनी, सब्जी मंडी नारायणगढ व सब्जी मंडी बराडा व मुलाना में मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी का विजिट किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी सब्जी मंडियो के आढतियों, पदाधिकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी।कैबिनेट मंत्री को सब्जी मंडी आढती एसोसिएशन अम्बाला शहर के प्रधान अमरनाथ बिरला ने बताया कि अम्बाला शहर सब्जी मंडी 2016 में पुरानी सब्जी मंडी से यहां शिफ्ट हुई थी। यह मंडी इस समय जिले की सबसे बड़ी मंडी है। उन्होंने सब्जी मंडी व व्यापारियों की मांग के तहत यहां पर कुछ ओर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जिसमें यहां पर कोल्ड स्टोर, बैंक, कैंटीन, काशी कांटा के साथ-साथ सफाई व्यवस्था बारे अन्य मांगे शामिल रही। उन्होने यह भी बताया कि मंडी में चौकीदार न होने के कारण किसानों और व्यापारियों को बडी असुविधा का सामना करना पडता है। उन्होने मंडी में सफाई व्यवस्था के तहत भी बात रखी और कहा कि मंडी में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से होनी चाहिए ताकि व्यापारियों के साथ-साथ मंडी में आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।  उन्होने कैबिनेट मंत्री से आग्रह करते हुए  कहा कि मंडी के दोनों गेटों पर चौकीदार की सुविधा उपलब्ध करवाने बारे भी बात रखी ताकि  व्यापारियों को सुविधा मिल सके।इसी प्रकार उन्होने यहीं पर नजदीक बैंक की सुविधा की मांग रखी जिस पर कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने उपायुक्त से बात कर जल्द से जल्दी बैंक खुलवाने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अनाज मंडी से अलग सब्जी मंडी के लिए सफाई व्यवस्था का ठेका जल्द से जल्द करवाया जाएगा जिससे मंडियों में सफाई व्यवस्था अच्छी रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करने दिया जाएगा। जो बाते उनके संज्ञान में लाई गई है उन सभी बातों पर जल्द से जल्द विचार कर आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी।इसी प्रकार अम्बाला छावनी सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सम्बन्धित व्यापारियों ने मंडी से सम्बन्धित कुछ समस्याओं बारे अपनी बात  कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के समक्ष रखी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से मांग की कि यह सब्जी मंडी सैक्टर 33 में शिफ्ट की जाए या इसके अलावा अम्बाला शहर सब्जी मंडी में 45 दुकानों की जगह खाली है

वहां पर हमें दुकानें अलाट की जाएं। इस मौके पर व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि यहां पर फुटकर सब्जी मंडी का कार्य होता है। उन्होने कहा कि इस कार्य को भी करवाए जाने बारे अपनी एसोसिएशन की तरफ से रखी।  इस पर कैबिनेट मंत्री ने जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने बराड़ा, मुलाना व नारायणगढ़ में भी सब्जी मंडियो का निरीक्षण करते हुए मंडी से सम्बन्धित अपनी कुछ समस्याएं रखी। कैबिनेट मंत्री ने कहा मंडियों का निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि व्यापारियों और किसानों के साथ-साथ सभी की समस्याओं को जानकर उनकी समस्याओं को समय रहते निपटान करना है ताकि मंडियों में व्यापारियों को अपना व्यापार करने में ओर सुगमता मिले और मंडी में आने वाले लोगों को भी सुविधा उपलब्ध हो सके।
बॉक्स:- मंडियों की निरीक्षण के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने कैबिनेट मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। नारायणगढ मंडी में निरीक्षण के दौरान एसोसिशन व अन्य ने मंडी में शौचालय की व्यवस्था करवाने बारे भी आग्रह किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने मंडी में स्थित शिव मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन बलन्द्रि सिंह शाहपुर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसमेर राणा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन कुलराज शर्मा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेन्द्र राणा, मंडी प्रधान प्रवीन सहगल, नम्बरदार सुरेश पाल, संदीप अम्बली, विशाल सैनी, ओम प्रकाश चानना, मदन चानना, पार्षद संदीप कौशिक, उप प्रधान सुरिन्द्र बिन्द्रा डब्बु, मार्किट कमेटी सचिव दलेल सिंह, दिनेश शर्मा, पम्मी राठौर, बिट्टू सैनी, मंगु राम कंजाला, नीरज भारद्वाज, तहसीलदार अम्बाला शहर आदित्य कुमार सहित सब्जी मंडी आढती एसोसिशन के पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

This will close in 0 seconds