अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत जिले में करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला योजना स्कीम (डी-प्लान) के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों, निधियों के आवंटन तथा नई परियोजनाओं की स्वीकृति से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत करवाए जा रहे विकास कार्य आमजन के कल्याण और उनकी सुविधाओं से सीधे तौर पर जुड़े हैं। इसलिए सभी संबंधित विभाग इन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करवाना सुनिश्चित करें। जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उनमें तेजी लाई जाए तथा विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।
बैठक में जिला योजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि जिलें में सीएम घोषणाओं के तहत 260 घोषणाओं पर कार्य पुरा हो चुका है। जबकि 21 में कार्य तेजी के साथ प्रगति पर है। इसके अलावा 30 घोषणाएं लम्बित हैं, जिन पर भी पुरी तत्तपरता से कार्य किए जा रहें है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं या अंतिम चरण में हैं, उनकी स्थिति सीएम स्टेटस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपडेट की जाए। वहीं, जिन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी कारणवश देरी हो रही है, उनसे संबंधित बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उपायुक्त ने लंबित विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, जिला योजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।








