वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं को लेकर क्या दिया बड़ा ब्यान

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के नए भारत की नींव तैयार करने वाली है, इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षाविदों व विद्यार्थियों के अभिभावकों को आगे आकर इस नीति के क्रियान्यवन को एक महायज्ञ समझकर आहूति डालनी होगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर हरियाणा ने देश में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हिमाचल व गुजरात के बाद हरियाणा देश में अव्वल स्थान पर रहा है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा ने देश में सबसे पहले इस नीति के क्रियान्वयन की पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने से पहले ही प्रदेश में 1000 प्ले स्कूल खोलने की योजना तैयार की जा चुकी थी। इसके अलावा, 98 संस्कृति मॉडल स्कूल भी खोले जा रहे हैं।  हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायाण आर्य, जो प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं , द्वारा की गई उस पहल का भी स्वागत किया है, जिसमें हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में शिक्षाविदों की चार दिवसीय डिजिटल कॉन्कलेव का आयोजन करवाया। इसमें 250 से अधिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रचार्यों, मुख्याध्यापकों व अन्य शिक्षाविदों ने अपने सुझाव दिए, जिन्हें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की डिजिटल कॉन्कलेव का आयोजन करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद भी शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के प्रति  गंभीर हैं और संभवत: हरियाणा की डिजिटल कॉन्कलेव की पहल को देखते हुए ही उन्होंने 7 सितम्बर, 2020 को सभी प्रदेशों के राज्यपाल, जो अपने-अपने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं, इसी तरह का कॉन्कलेव नई दिल्ली में बुलाया है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की रूपरेखा की समीक्षा की जाएगी।

ambala today news : हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बोर्ड एग्जाम को लेकर स्टूडेटस राहत देने के लिए कहीं यह बात, पढिए क्या लिया फैसला

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा  कि प्रदेश में शिक्षा का इन्फ्रास्ट्रक्चर पहले से सुदृढ़ है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 15 किलोमीटर की परिधि में कोई न कोई  महाविद्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में प्राचीनकाल से ही शिक्षा दान एक महादान के रूप में प्रचलित है और यहां गुरु-शिष्य परम्परा युगों से चलती आ रही है। शिष्य अपनी शिक्षा पूरी करने उपरांत गुरु को दक्षिणा देकर अपने भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करके जो आशीर्वाद लेकर जाता है, उसी को शिक्षा का महादान कहा गया है और यह प्रथा विश्व के किसी अन्य देश में आज तक देखने को नहीं मिली। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश में गत 5 वर्षों में 97 नए कॉलेज खोले गए, जबकि हरियाणा गठन के बाद 48 वर्षों में केवल 75 कॉलेज ही खोले गए थे। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वर्ष 2030 तक उच्चतर शिक्षा में ग्रॉस इनरोलमेंट रेश्यो (जीईआर) 50 प्रतिशत तक करना है, जो वर्तमान में देश में 26, जबकि हरियाणा में यह 32 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि लोग वर्षों से चली आ रही शिक्षा व्यवस्था में जो बदलाव चाहते थे, वह इस नीति में देखने को मिला है और  इसके तहत, अब प्रत्येक विद्यार्थी, चाहे वह नर्सरी में हो या कॉलेज में हो, वैज्ञानिक तरीके से पढकऱ राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभा सकेगा। इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए निर्धारित किया गया है। इससे इस नीति के क्रियान्वयन में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

ambala today news हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री चौधरी कंवर पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े इन अध्यादेशो से किसानों की आर्थिक दशा में सुधार होगा और कृषि को लाभकारी बनाने में सफलता मिलेगी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds