वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरे भारतवासियों के लिये गर्व की बात, अम्बाला नगर के लोग आज का दिन दीवाली मनाकर करें अपनी खुशी का इजहार:विधायक असीम गोयल

अंबाला (अंबाला कवरेज) अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही सौभाग्यशाली है। कलयुग के समय की भावी पीढ़ी बड़ी सौभाग्यशाली है कि आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य की शुरूआत हुई है। यह हमारे पूर्वजों की लगभग 493 वर्षों की लड़ाई थी और आज उनका यह सपना साकार हुआ है। विधायक आज सेक्टर 8 स्थित श्रीकृष्ण कृपा मंदिर में रामचरित मानस के समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालूओं को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने हवन यज्ञ में आहूति डालकर पूजा-अर्चना के साथ श्रीराम मंदिर के निर्माण की सभी को बधाई दी।

ambala today news मेरा परिवार-समृद्घ परिवार विषय के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र बनेगा सुविधाओं और सूचनातंत्र का मजबूत आधार:असीम गोयल।

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि आज का दिन पूरे भारतवासियों के लिये बड़ा ही गर्व का दिन है और आज पूरे भारत में दीवाली के तौर पर मनाकर अपनी खुशी जाहिर की जायेगी। यह एक मंदिर ही नहीं हमारे आस्तित्व की प्रतिमा है और राष्ट्र की प्रतिमा है। यह सैंकड़ों सालों की लड़ाई थी जिस पर हमें विजय प्राप्त हुई है और प्रत्येक भारतवासी के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में हम जो दिवाली मनाते हैं उस दिवाली से भी बड़ी दिवाली हमें आज अम्बाला नगर में मनानी है। अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने सभी लोगों से अपील की कि आज सांय को सभी अपने घरों में पूजा-अर्चना कर घी के दीये जलाकर इस दिन को उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम चन्द्र ने वंचित समाज, शोषित व पीडि़त को साथ लेकर रावण को हराने का काम किया। भगवान श्रीराम ने हमें मर्यादा में रहना, कर्तव्य के प्रति झुकना व एक आदर्श पति, पुत्र, दोस्त के रूप में जो हमें संदेश दिया है, उसे अपने जीवन में धारण करना है।

ambala today news पढ़िए खबर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्यो कहा कि पंचायती राज संस्थानों को 73वें संविधान संशोधन के अनुसार जितना सशक्त किया जाना चाहिए था, उतना हरियाणा में हुआ नहीं

 

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि हमारे मन में राम भी है और रावण भी है, हमें हर रोज अपने मन के राम को जगाने का काम करना है तथा रावण रूपी बुराईयों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि हमें आज संकल्प लेना है कि हमारे कारण घर के किसी सदस्य को कोई तकलीफ नही होगी, हमें अपने घर को समृद्ध करना है, जब हमारा घर समृद्ध होगा तो उसके बाद समाज को आगे बढ़ाना है और जब समाज आगे बढ़ेगा तो निसंदेह देश भी आगे बढ़ेगा।अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर एक ही नारा, एक ही नाम जय श्री राम के नारों से श्रद्धालूओं के साथ अयोध्या में हो रहे भूमि पूजन पर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर अनुभव अग्रवाल, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, संदीप सचदेवा, वीनू गर्ग, सरला कपूर, बृज मोहन धीमान, अर्पित अग्रवाल, नरेन्द्र भलोठिया, गुरविन्द्र सिंह माणकपुर, कपिश गर्ग, अनिल गुप्ता, जय गोपाल बंसल, प्रीतम गिल, गुरचरण सिंह, हितेश जैन, मनदीप राणा, पूर्व मेयर रमेश मल, अशोक गुलाटी, दलजीत सिंह भाटिया, पूर्ण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ambala today news राजस्व संपदा का भी ड्रोन-सर्वे किया जाए, ताकि लोगों को उनके मालिकाना हक की संपत्ति का ऑनलाइन रिकार्ड मिल सके:उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds