वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news: अगर आप कर रहे पंजाब जाने की प्लानिंग तो पढे यह खबर

अंबाला। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली कूच को लेकर जिला प्रशासन अम्बाला द्वारा अम्बाला लुधियाना मार्ग पर शम्भू बैरियर व अम्बाला चण्डीगढ़ मार्ग पर सद्दोपुर बैरियर पर पुख्ता प्रबन्ध किए हुए थे, बकायदा उपायुक्त अम्बाला व आईजी वाईपूर्ण कुमार मौके पर हर स्थिति का बारिकी से निरीक्षण कर रहें थें। ड्रौन के माध्यम से तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कहीं भी किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

ambala today news पढ़िए खबर: डीसी अशोक कुमार शर्मा ने क्यों कहा कि पटवारी व कानूनगो गांव में अपनी पकड़ मजबूत बनाएं

उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दोनों स्थानों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रबन्ध किए गए थे।  किसानों को समझाया भी गया कि वे कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें, शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन कर सकते हैं। उपायुक्त ने यह भी बताया कि कोई भी असामाजिक गतिविधि न हो इसके लिए पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबन्ध किए गए थे। किसानों को रोकने के लिए जहां पब्लिक अनांउसमेन्ट के माध्यम से अनुरोध किया जा रहा था। किसानो को समझाया गया कि वे शांतिपूर्वक अपनी बात रखें। इस दौरान आईजी वाईपूर्ण कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर पुलिस के पुख्ता प्रबन्ध थे। जिला पुलिस के साथ-साथ रैपिड ऐक्शन फोर्स व नाकों की व्यवस्था की गई है। वॉटर कैनन, फायर बिग्रेड व एम्बूलेंस के साथ-साथ बसों की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी, ताकि यदि कोई स्थिति बिगड़े तो उस पर नियंत्रण पाया जा सकें।
ambala today news डीसी अशोक कुमार शर्मा ने क्यों कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds