वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला सचिवालय के कमरा नम्बर 203 में स्थापित हो चुका-जिलाधीश

घोषित 12वीं कक्षा परिणाम में मचाई धूम

यमुनानगर। जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला सचिवालय के कमरा नम्बर 203 में स्थापित हो चुका है जिसका दूरभाष नम्बर-01732-237801 है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 24 घंटे चालू है।  इस नम्बर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा, बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई विभाग द्वारा, जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा  बाढ़ की स्थिति की सूचना दी जा सकती है।जिलाधीश ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कृषि क्षेत्र में जल भराव की स्थिति, गांव की आबादी क्षेत्र में जल भराव की स्थिति, नदी, नहर, रजवाह में कटाव की स्थिति आदि की जानकारी दी जा सकती है।

इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में यमुनानगर-जगाधरी में जल भराव की स्थिति, रादौर व सढ़ौरा नगर पालिका में जल भराव की स्थिति, शुद्घ पेयजल व सीवरेज बंद होना या ओवर फलो की स्थिति, बिजली की तार टूटने व खम्बा गिरने, पानी में कंरट एवं बिजली विभाग से सम्बन्धित अन्य किसी कार्य, स्वास्थ्य, दवाईयों तथा एम्बुलैंस सम्बन्धी, बाढ़ में गांव का जिला से कट जाने की स्थिति में, खाने-पीने से सम्बन्धित किसी व्यक्ति द्वारा प्राकृतिक जल प्रवाह को अवरूद्घ करने की स्थिति की जानकारी उक्त नम्बर पर कोई भी व्यक्ति दे सकता है। 

जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में नालों की सफाई से सम्बन्धित, ग्रामीण क्षेत्र में प्राकृतिक नालों व नदियों की सफाई से सम्बन्धित, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को खाली करवाने की स्थिति में शैल्टर के प्रबंध से सम्बन्धित, बाढ़ की स्थिति में स्कूलों में राहत शिविर बनाने सम्बन्धी जानकारी कोई भी कंट्रोल रूम में फोन नम्बर 01732-237801 पर कर सकता है। जानकारी देने वाले तो उस व्यक्ति को अपने बारे में सूचना नोट करवानी होगी। व्यक्ति का नाम, उसका पता व मोबाईल नम्बर और समस्या किस प्रकार की है, सही जगह की लोकेशन बतानी होगी जिससे जिला प्रशासन द्वारा उस व्यक्ति की समय पर तुंरत मदद की जा सके।  

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds