वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रशासन की अनदेखी के चलते अभी तक शुरू नहीं हो सका फड़ी व्यवसाय

अंबाला (राकेश काका) कोरोना वायरस महामारी के कारण देश हुए लॉकडाउन की मार से सडक़ के किनारे फड़ी लगाकर अपना गुजारा करने वाले भी अछूते नहीं हैं। अम्बाला के डीसी को ज्ञापन सौंप कर अशोक बूंदी ने मांग की है कि अनलॉक-1 में अब सरकार द्वारा धीरे-धीरे कामकाज करने की छूट दी जा रही है लेकिन फड़ी लगाने बारे अभी तक सरकार द्वारा कोई गाईड लाईन जारी नहीं की गई है। फड़ी लगाने का व्यवसाय करने वालों को सीएम मनोहर लाल द्वारा 4000 रूपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई थी परन्तु अभी तक यह मदद उन तक नहीं पहुंची। जिसके कारण इस व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इन में से कुछ तो अपना व अपने परिवार का पेट पालन के लिए मजदूरी, फल व सब्जी की रेहडियां तक लगाने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फड़ी व्यवसाय को शुरू करने हेतू भी गाईड लाईन जारी की जाए ताकि फड़ी व्यवसायी भी अपना भरण भोषण कर सकें। इस अवसर पर प्रेमनाथ, बलजीत सिंह, निखिल कपूर, प्रधान कुलदीप सिंह गुल्लू, अनिल सिंगला आदि मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds