वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Coverage News : डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की पॉलिसी ने पहुंचाई सरकार को राहत, कर्मचारियों की हड़ताल के बाद भी स्वच्छता बरकरार

सिटी हो या फिर कैंट डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी लोगों को करवा रही है स्वच्छता का अहसास, कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद अभी तक संभाल रखी है स्वच्छता की व्यवस्था

अंबाला कवरेज @ अमित अठवाल। हरियाणा सरकार द्वारा विपक्ष के लाख विरोध के बाद स्वच्छता में सुधार के लिए शुरू की गई डोर टू डोर कूड़ा उठाने को लेकर बनाई गई पॉलिसी अब सरकार को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। हालात यह है कि प्रदेशभर में नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहा हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के बाद भी अंबाला सिटी व कैंट में स्वच्छता बरकरार है। अंबाला शहर की बात की जाए तो कर्मचारियों की हड़ताल के बाद हर किसी को लगा था कि स्चच्छता प्रभावित होगी, लेकिन अंबाला शहर के साथ साथ कैंट व अन्य एरिया में कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद स्वच्छता दिखाई दे रही है।

जुटाए तथ्यों की बात करें तो सिटी व कैंट में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम सरकारी की पॉलिसी के तहत आउटसोर्स कर रखा है। कर्मचारियों की हड़ताल के बाद हर बार ये ही दिमाग में आता था कि स्वच्छता प्रभावित होगी। लेकिन ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। सिटी हो या फिर कैंट। ठेकेदार ने पॉलिसी के तहत काम करते हुए यह साबित कर दिया है कि सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें ठेका दिया था वह उसी सोच को मजबूत करने में कामयाब रहे हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी रोजाना की तरह कूड़ा उठाकर उसे सरकार द्वारा निर्धारित निस्तारण में पहुंचा रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नही होगा कि यदि सरकार ने पहले ही यह पॉलिसी न बनाई होती और यहां पर भी पक्के कर्मचारी काम कर रहे होते तो निश्चिततौर पर अब सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका होता।

रात के अंधेरे में सफाई सुबह मिला है स्वच्छ शहर

अंबाला शहर नगर निगम की बात की जाए तो सरकार के आदेशों पर काम करते हुए अंबाला शहर में रात को बाजारों में सफाई का काम भी एक निजी कंपनी को दिया हुआ है। कंपनी द्वारा किए जा रहे काम को अब देखा जा सकता है। हालात यह है कि रात को जहां भी गंदगी होती है वहां पर सुबह स्वच्छता दिखाई देती है। ऐसे में सीधेशब्दों में कहे तो प्राइवेट कंपनी सरकार की सोच पर काम करते हुए स्वच्छता को बेहतर बनाने में लगी है। लोगों का भी मानना है कि स्वच्छता पहले की तुलना में बेहतर है और प्राइवेट कंपनी के अंडर काम करने वाले कर्मचारी स्वच्छता के लिए बेहतर काम कर रहे हैं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds