वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWSअम्बाला छावनी के क्षेत्रीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के स्तर को परखने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व शैक्षणिक निरीक्षण आयोजित किया गया

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला।अम्बाला छावनी के क्षेत्रीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के स्तर को परखने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व शैक्षणिक निरीक्षण आयोजित किया गया। दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के.एस. परिहार ने अस्पताल के नेत्र विभाग में संचालित ‘डीएनबी’ (Diplomate of National Board) पाठ्यक्रम और उससे जुड़ी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर में आगमन पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. पूजा पेंटल ने डॉ. परिहार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा बजाज और डॉ. पुनीत ढींगरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
दस्तावेजों का निरीक्षण और डॉक्टरों की परीक्षा:
निरीक्षण के दौरान दिल्ली से आए डॉ. जे.के.एस. परिहार ने डीएनबी प्रोग्राम से जुड़े सभी शैक्षणिक, प्रशासनिक व चिकित्सकीय दस्तावेजों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने नेत्र विभाग की ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर (OT) और मरीजों के वार्डों का दौरा कर उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली को परखा। इसके साथ ही उन्होंने DNB कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों से पाठ्यक्रम, क्लिनिकल केस और आधुनिक मोतियाबिंद/नेत्र चिकित्सा से जुड़े कई तकनीकी सवाल पूछे और उनके ज्ञान व तैयारियों का मूल्यांकन किया।
डॉ. परिहार ने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों और मरीजों को दी जा रही उच्चस्तरीय सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अस्पताल का समस्त स्टाफ एवं नेत्र विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds