वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS 13 अगस्त को फुलड्रेस रिहर्सल पुलिस लाईन मैदान में होगी: गगनदीप

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं तथा फुल ड्रैस रिहर्सल का आयोजन 13 अगस्त को पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में होगा। सीईओ जिला परिषद गगनदीप आज पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इस मौके पर जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुत होने वाली प्रस्तुतियों का स्कूली विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने कार्यक्रम में प्रस्तुत होने वाली प्रस्तुतियों को देखा। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और पुलिस, गृहरक्षी, स्काउटस, गर्ल्ज गाईड व एनसीसी की टुकडि?ों द्वारा शानदार मार्चपास्ट का प्रदर्शन भी किया जाएगा। आज यहां पर आयोजित रिहर्सल के दौरान सोहन लाल डीएवी गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार व योगासन का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान आज विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो का पूर्वाभ्यास किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज कोरियोग्राफी की प्रस्तुति, पीकेआर जैन वाटिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा क्लासिकल फयूजन, केपीएके महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी डांस दूनिया में नाम हो गया हरियाणे का की प्रस्तुति, दर्शन अकादमी द्वारा पैट्रीयोटिक एक्शन सोंग की प्रस्तुति, एसपीएस बाल भारती के विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा की प्रस्तुति, एमएम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा यूनिटी इन डायर्वसिटी पर आधारित (ये भारत का है लोकतंत्र) की बेहतर प्रस्तुति का पूर्वाभ्यास किया गया। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीयगान की प्रस्तुति का पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, प्रिंसीपल प्रवीन शर्मा, श्रीमती सरोज, श्रीमती नीरू गुप्ता, डीपी गुरदेव सिंह, एईओ अमरिन्द्र सिंह, एईईओ नितिन सभ्रवाल, एलीमैंट्री हैडमास्टर राजेन्द्र जिंदु के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds