अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट ने 432 अवैध ट्रामाडोल कैप्सल (माध्यमिक मात्रा) मामलें मे दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के दिशा निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट अंबाला इंस्पेक्टर महरूफ अली ने बताया कि यूनिट के सहायक उप-निरीक्षक विजय कुमार टीम के साथ नशीले पदार्थ के संबंध में आईटीआई चौक यमुनानगर के पास मौजूद था की मुखबर खास ने ASI को मिलकर गुप्त सूचना दी कि अमित उर्फ सोनू उर्फ कट्टी पुत्र मंगतराम वासी अमरपुरी कॉलोनी सिसौली रोड का रहने वाला है। जो कि नशीले कैप्सूल बेचने का अवैध कारोबार करता है और आज अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने घर से नशीले कैप्सूल लेकर परशुराम चौक नजदीक आईटीआई यमुनानगर की तरफ नशीले कैप्सूल बेचने के लिये आ रहा है, यहीं परशुराम चौक के पास नाकाबन्दी करके आरोपी को नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 432 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
अमित उर्फ सोनू उर्फ किटी वाशी अमरपुर कॉलोनी जिला यमुनानगर के रूप मे हुई है। आरोपी निशानदेही पर तर्वित कार्यवाही करते हुए टीम ने आरोपी के सहयोगी नशा तस्कर सुखविंदर सिंह उर्फ पिंका पुत्र रघुवीर सिंह बैंक कॉलोनी राजीव गार्डन थाना गांधीनगर जिला यमुनानगर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस मामले मे आरोपियों से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।यूनिट प्रभारी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।









