वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS सुरक्षित सफर की ओर अंबाला पुलिस का कदम: ‘सेफ सिटी टीम’ ने  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाँव नन्योला में ‘ट्रिप मॉनिटरिंग ऐप’ और डायल 112 के प्रति किया जागरूक,

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। हिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को पूरी तरह पुख्ता करने के उद्देश्य से ‘सेफ सिटी टीम अंबाला’ द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाँव नन्योला  में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सेफ सिटी टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को हरियाणा पुलिस की ‘ट्रिप मॉनिटरिंग ऐप’ (Trip Monitoring App) और ‘डायल 112’ सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग किया तथा छोटे बच्चों को गुड टच बेड टच बारे जानकारी दी गई।

‘ट्रिप मॉनिटरिंग ऐप’ से सुरक्षित होगी हर यात्रा,

कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्राओं और महिला स्टाफ को सफर के दौरान सुरक्षित रहने के गुर सिखाए। सेफ सिटी टीम के सदस्यों ने मौके पर ही उपस्थित स्टाफ के मोबाइल में ‘ट्रिप मॉनिटरिंग ऐप’ को डाउनलोड करवाया। इसके साथ ही ऐप के विभिन्न फीचर्स, लाइव लोकेशन शेयरिंग और आपातकालीन स्थिति में इसके उपयोग करने के सही तरीके को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। टीम ने बताया कि इस ऐप के जरिए महिलाएं अकेले सफर करते समय भी खुद को सुरक्षित रख सकती हैं और पुलिस हर कदम पर उनकी निगरानी व सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी।

निरंतर जारी है अंबाला पुलिस का अभियान,

‘सेफ सिटी टीम अंबाला’ द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और कार्यस्थलों पर लगातार पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच अंबाला छावनी स्टाफ ने टीम को सराहा,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाँव नन्योला के स्टाफ ने अंबाला पुलिस के इस सार्थक और सराहनीय प्रयास का स्वागत किया। विद्यालय के स्टाफ ने कहा कि पुलिस का यह कदम बच्चों, विशेषकर छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए बेहद जरूरी व प्रभावी है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds