वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS समाधान शिविर में हुई जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम शिवजीत भारती ने दिए निर्देश

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @  नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड, बिजली तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें एवं मांगें रखी गईं।
एसडीएम शिवजीत भारती ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर प्रभावी मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में दस्तावेज या सत्यापन की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन, पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड तथा बिजली से संबंधित मामलों में संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर प्रक्रिया को जल्द पूरा करें। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की विभागवार कार्रवाई की निगरानी की जाएगी, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर हो पाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समाधान शिविर में आएं, ताकि शिकायत का समाधान करवाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश गांव नसरोली की सुरजीत कौर ने शिकायत रखते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनकी दुकान का बिजली मीटर बिना अनुमति के ले जाया गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
गांव नन्नहेड़ा के लखीराम, गांव संगरानी की शिवानी, बहलोली के परविंदर कुमार तथा चांदसोली के पीयूष कुमार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अपनी आय का सत्यापन करवाने का अनुरोध किया। वहीं, गांव फतेहपुर-80 के जयसिंह ने परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य व्यक्ति का बिजली बिल दर्ज होने की शिकायत करते हुए उसे हटवाने की मांग रखी।
गांव छोटी कोहड़ी के रतनलाल, खानपुर लबाना की पूनम तथा नारायणगढ़ की मीना रानी ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय को कम करवाने का अनुरोध किया। गांव बरसु माजरा की सवर्णा तथा हमीदपुर के प्रताप सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने का अनुरोध किया। नगौली के महिपाल ने अपने घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटवाने की अपील की। नारायणगढ़ की अफसाना, गांव लाहा के माया राम तथा अकबरपुर की पिंकी ने बीपीएल राशन कार्ड कटने की शिकायत रखते हुए दोबारा पात्रता के अनुसार राशन कार्ड बनवाने की मांग की। इस अवसर पर बीडीपीओ जोगेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
20 फोटो 4 एसडीएम शिवजीत भारती लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds