अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला। अंबाला जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व हरियाणा राज्य बास्केटबॉल संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि 51वी हरियाणा राज्य बास्केटबॉल सब जूनियर प्रतियोगिता 21अगसत से 23अगसत तक पंचकूला में होने जा रही है।
जिसमें अंबाला जिला की महिला और पुरुष की टीम भी भाग लेगी जो अंबाला जिला के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया को लेकर 14 अगस्त दिन शुक्रवार शाम को 4:00 बजे राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर 10 अंबाला शहर में ट्रायल होंगे। जो भी बच्चे /खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं उनका चयन इस ट्रायल प्रक्रिया में होगा जिन बच्चों का जन्म 1/1 /2013 के बाद हुआ है वह इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ।अपना जन्म प्रमाण पत्र वह आधार कार्ड वह दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आए।तो सभी बच्चों/खिलाड़ीयो से अनुरोध कि वे समय अनुसार अपने चयन प्रक्रिया के लिए 14 अगस्त को राजीव गांधी स्टेडियम अंबाला शहर सेक्टर 10 में पहुंचे ताकि ट्रायल के बाद एक अच्छी मजबूत थी बनाई जा सके। जो हरियाणा स्तर पर अंबाला का नाम रोशन करें ।इस प्रक्रिया को श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी व अमनदीप सिंह लाडी मुख्य रूप से देखेंगे।
12 फोटो 13 कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।









