वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS राज्य सरकार के आदेशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाते हुए आम जनमानस को इससे जोडऩे का काम करना है

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला । सीईओ जिला परिषद गगनदीप व एसडीएम दर्शन कुमार ने बुधवार को एनआईसी कार्यालय के सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में व जिला स्तरीय विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बारे जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाते हुए आम जनमानस को इससे जोडऩे का काम करना है। इसके साथ ही वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका का पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, नगर निगम, नगर परिषद, स्पोर्टस विभाग के साथ-साथ आम जनमानस को शामिल करते हुए यात्रा का भव्य आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होने कहा कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय जो लोग शहीद हो गए थे, उन लोगों की कुर्बानियों को याद करने के लिए विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इसमें वक्ताओं द्वारा अपने महत्वपूर्ण विचार भी सांझा किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी और विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, संपदा अधिकारी नीलम मेहरा, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सतपाल के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds