वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS भाजपा अंबाला के नवनियुक्त जिला प्रभारी मदन चौहान का हुआ भव्य स्वागत

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। भाजपा जिला कार्यालय ‘अम्ब कमल’, अंबाला शहर में भाजपा हरियाणा के प्रदेश सचिव एवं नवनियुक्त जिला अंबाला प्रभारी मदन चौहान के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कहा कि मदन चौहान का संगठनात्मक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन अंबाला जिले के संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं मजबूत संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। नवनियुक्त जिला प्रभारी के अनुभव का लाभ लेते हुए अंबाला जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। जिला प्रभारी मदन चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर, प्रदेश सचिव गुरप्रीत कौर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, पूर्व विधायक राजबीर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी,पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, मेयर अक्षिता सैनी, जिला परिषद चेयरमैन मक्खन सिंह लबाना, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व करमचंद गोलडी सैनी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds