अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, ऑटो म्यूटेशन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मर आईडी एवं एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे व ऑटो म्यूटेशन कार्य व अन्य सबंधी कार्य में तेजी लाते हुए समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।वीसी के उपरांत सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि जिले के किसानों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से फार्मर आडी व एग्री स्टैक के संबंध में जानकारी दी जाएं। ताकि एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और गति प्रदान की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-वार लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए और निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में रजिस्ट्रेशन की गति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष ध्यान देते हुए ओर तेजी से कार्य किए जाएं।
डिजिटल क्रॉप सर्वे व ऑटो म्यूटेशन में तेजी लाने के निर्देश
सीईओ जिला परिषद ने डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा ऑटो म्यूटेशन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा डेटा वेरीफाई और डिजीटलाईजेसन कार्य में ओर तेजी लाते हुए तह समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं ऑटो म्यूटेशन जैसे कार्यों का उद्देश्य राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सटीक और सुगम बनाना है। इसलिए फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
सीईओ जिला परिषद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करें और किसी भी स्तर पर कार्य में अनावश्यक देरी न होने दें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिंद्र सिवाच, एसडीएम दर्शन कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा, नयाब तहसीलदार सुनील, हरिओम, आशीष व कृषि विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
फोटो नम्बर – 8 से 10









