वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS पुलिस लाईन ग्राउंड अम्बाला शहर में आज हुई फाईनल रिहर्सल–फुलड्रैस फाईनल रिहर्सल में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और ली टुकडिय़ों की सलामी

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिïगत पुलिस लाईन ग्राउंड अम्बाला शहर में बुधवार को फाईनल रिहर्सल हुई, जिसमें उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और पुलिस टुकडिय़ों की सलामी ली। इससे पहले उपायुक्त ने पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक में जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंली अर्पित की।  प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में भव्य और शानदार ढंग से मनाया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे।
इस अवसर पर परेड कमांडर जितेश जिंदल एचपीएस की अगुवाई में जिला पुलिस की टुकड़ी पीएसआई ऋषि, जिला महिला पुलिस की टुकड़ी पीएसआई नैंसी, राजकीय रेलवे पुलिस की टुकड़ी एएसआई मनबीर, हरियाणा गृह रक्षी की टुकड़ी एएसआई कपिल शर्मा, एनसीसी वन हरियाणा बटालियन की टुकड़ी कैडिट दिव्या भारद्वाज, एनसीसी टू हरियाणा बटालियन की टुकडी हर्ष, स्काउटस की टुकड़ी विशाल की टुकडी ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन पुलिस डीएवी स्कूल बैगपाईपर बैंड की धुन पर किया गया। रिहर्सल के दौरान सोहन लाल डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार व योगासन की भी प्रस्तुति दी गई।
फाईनल रिहर्सल के दौरान आज विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पीटी व मास पीटी शो की बेहतर प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वराज झुकता नहीं, जन्म लेता है पर आधारित कोरियोग्राफी की प्रस्तुति, पीकेआर जैन वाटिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मैं रहुं या न रहुं भारत रहना चाहिए की प्रस्तुति, केपीएके महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी डांस स्वागत है थारा हर की भूमि हरियााणा मां की प्रस्तुति, एसवीएस बाल भारती के विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा दुनिया दे हर इक झंडे ते साडा इक तिरंगा भारी की प्रस्तुति, एमएम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा यूनिटी इन डायर्वसिटी विविधता में एकता को प्रदर्शित करता नया लोकतंत्र पर आधारित प्रस्तुति का बेहतर प्रदर्शन किया गया। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीयगान जन-गण-मन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका ज्योति रानी ने बखूबी निभाई।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक, सिविल सर्जन डा. रेणू बेरी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सतपाल, डीआईओ अंकित, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता साहिल शर्मा के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds