वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS नगर निगम हाउस की पहली बैठक, भाजपा पार्षदों ने सफाई, कूड़ा उठान, आवारा पशुओं को लेकर अधिकारियों को घेरा, पार्षदों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए अधिकारी

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला :–अंबाला शहर निगम हाउस की पहली बैठक आज हंगामेदार रही। बैठक में भाजपा पार्षदों ने निगम पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए। बैठक में 5 एजेंडे रखे गए जहां सभी पार्षदों को बोलने का मौका दिया गया। बैठक में निगम कमिश्नर ने सफाई व स्ट्रीट डॉग्स के मुद्दे पर सख्ती दिखाई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।अंबाला शहर निगम हाउस की पहली बैठक आज हंगामेदार रही। बैठक में भाजपा पार्षदों ने निगम पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए। बैठक में 5 एजेंडे रखे गए जहां सभी पार्षदों को बोलने का मौका दिया गया। बैठक में निगम कमिश्नर ने सफाई व स्ट्रीट डॉग्स के मुद्दे पर सख्ती दिखाई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।अंबाला शहर नगर निगम हाउस की आज पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर अक्षिता सैनी ने की। बैठक में 5 एजेंडे रखे गए जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई और पहली बार बैठक में सभी पार्षदों को एक एक कर मुद्दे रखने का मौका दिया गया।बैठक में विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष ने नगर निगम अधिकारियों पर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर निगम को घेरने का काम किया। बैठक में सफाई,स्ट्रीट डॉग्स,जलभराव जैसे मुद्दों पर बहस देखने को मिली। बैठक के दौरान हंगामा होता दिखा तो मेयर अक्षिता सैनी ने तुरंत पार्षदों को बैठाने व शांति से बात रखने की बात बोल माहौल शांत करवाया।बैठक में कमियां ओर सुझाव संज्ञान में आए, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाएगा: मेयर अक्षिता सैनी मेयर अक्षिता सैनी ने कहा कि नगर निगम हाउस की बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण एजेंडे सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक के दौरान जो भी कमियाँ और सुझाव संज्ञान में आए हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाएगा।

 

मेयर अक्षिता सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुँचाना है। हम सभी जनप्रतिनिधियों का एक ही संकल्प है—मिलकर अंबाला को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना। आपके सहयोग और विश्वास से यह संकल्प अवश्य साकार होगा। “सशक्त सोच, सतत विकास और सुंदर अंबाला — यही हमारा लक्ष्य है। बैठक के बाद नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने बताया सफाई स्ट्रीट डॉग्स मुद्दे को लेकर सख्त आदेश दिए गए। कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने कहा लगातार 5 शिकायतें लापरवाही की आई तो एजेंसी का टेंडर कैंसल किया जाएगा।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds