वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS डीएवी अंबाला सिटी में भव्य अलंकरण समारोह का किया आयोजन, नई जिम्मेदारियों के साथ नेतृत्व की ओर बढ़े डीएवी के विद्यार्थी

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला।आत्मविश्वास से भरे कदम, बैंड की गूंजती धुन और नेतृत्व का नया संकल्प—कुछ ऐसा ही गरिमापूर्ण दृश्य देखने को मिला डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी में आयोजित अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) में। विद्यालय के नवगठित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने नई जिम्मेदारियों के साथ नेतृत्व की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाया। समारोह की तैयारियाँ पिछले कई दिनों से पूरे उत्साह और जोश के साथ चल रही थीं।
काउंसिल प्रभारी श्रीमती नीना सूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अलंकरण समारोह को लेकर विद्यार्थी पिछले कई दिनों से लगातार तैयारियों में जुटे हुए थे। उन्होंने पूरे उत्साह और लगन के साथ मार्च-पास्ट, विभिन्न प्रस्तुतियों तथा समारोह से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का अभ्यास किया। श्री जगतार के साथ उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने में सहयोग किया। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और उत्साह का ही परिणाम रहा कि समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के बैंड की शानदार धुनों के साथ हुआ। सभी विद्यार्थी अनुशासित मार्च-पास्ट करते हुए समारोह स्थल पर पहुँचे। एक साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ते विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और अनुशासन देखते ही बनता था। पूरे वातावरण में उत्साह, गौरव और नई जिम्मेदारियों का भाव दिखाई दे रहा था। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा, प्रिंसिपल, सोहनलाल डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अंबाला सिटी ने नवगठित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यवहार और कार्यों से दूसरों के लिए उदाहरण बनने तथा विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. राधा रमन सूरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय की गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, सभी विद्यार्थियों का सम्मान करने और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
समारोह में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। हेड बॉय प्रतीक सहगल, हेड गर्ल वाणी सिंह, वाइस हेड बॉय वेदांत यादव तथा वाइस हेड गर्ल नव्या मेहता को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सांस्कृतिक अध्यक्ष वरुण देव एवं मानवी तथा सांस्कृतिक उपाध्यक्ष अंश साहू एवं संचाली को जिम्मेदारी दी गई। खेल गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट दलविंदर सिंह एवं गायत्री तथा स्पोर्ट्स वाइस प्रेसिडेंट नीलेश एवं वंशिका सिंह को दायित्व सौंपा गया। विद्यालय के विभिन्न आयोजनों के संचालन में इवेंट प्रेसिडेंट आर्यन कुमार गुप्ता एवं अथिया सिंह अपनी भूमिका निभाएँगे।
विद्यालय के चारों सदनों में भी विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। दयानंद सदन का नेतृत्व कैप्टन अनमोल एवं सीरत के साथ वाइस कैप्टन नैतिक एवं यशिका अरोड़ा करेंगे। गांधी सदन में कैप्टन वंदित एवं श्वाती तथा वाइस कैप्टन सार्थक एवं अदिति को यह दायित्व मिला। टैगोर सदन की जिम्मेदारी कैप्टन गौरव एवं याशिका के साथ वाइस कैप्टन भाविश एवं हंसिका संभालेंगे। वहीं विवेकानंद सदन का नेतृत्व कैप्टन हरमनदीप एवं रितिका तथा वाइस कैप्टन हिमांशु एवं काश्वी करेंगे। नवनियुक्त कैप्टन और वाइस कैप्टन अपने-अपने सदनों की गतिविधियों में अनुशासन, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।  समारोह का मंच संचालन श्रीमती नीना सूद द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी और सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। अलंकरण समारोह ने विद्यार्थियों को यह समझाया कि नेतृत्व केवल एक पद या बैज तक सीमित नहीं है। यह जिम्मेदारी निभाने, दूसरों का सहयोग करने, सही निर्णय लेने और विद्यालय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। नई जिम्मेदारियों के साथ विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए केवल पद ग्रहण करने का अवसर नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा-भावना की दिशा में एक नई यात्रा का शुभारंभ रहा। विभिन्न क्लबों में विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी विद्यार्थियों की रुचि, प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के लिए विद्यालय के विभिन्न क्लबों में भी छात्र पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इको क्लब – मिशन फॉर लाइफ का दायित्व अध्यक्ष तान्या (XI-G) और सचिव अंशिका (X-G) संभालेंगी। साहित्यिक क्लब – हिंदी में अध्यक्ष नित्याशा (X-A) तथा सचिव श्रेया (X-H) को जिम्मेदारी मिली, जबकि साहित्यिक क्लब – अंग्रेजी का नेतृत्व अध्यक्ष भाव्या (X-A) और सचिव अनुराग (XI-G) करेंगे। विरासत क्लब में अध्यक्ष अंशिका (XI-D) तथा सचिव आदित्य (XI-A) को जिम्मेदारी दी गई। विज्ञान क्लब की गतिविधियों का संचालन अध्यक्ष तपस्या (XII-C) और सचिव नेहारिका (XI-D) करेंगे। गणित क्लब में अध्यक्ष यश कुमार (X-D) तथा सचिव लक्ष्य (X-C) को दायित्व सौंपा गया। कानूनी साक्षरता क्लब की जिम्मेदारी अध्यक्ष खुश (XI-A) और सचिव अंश (XI-A) संभालेंगे।
सामाजिक विज्ञान क्लब में अध्यक्ष अनन्या (XI-E) तथा सचिव पारिन (XI-E) को चुना गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब का दायित्व अध्यक्ष मोनिका (XII-F) और सचिव अदिति (XII-F) निभाएँगी। एन.एस.एस. इकाई में अध्यक्ष प्रियाग (XI-E) तथा सचिव आर्यन (XI-A) को जिम्मेदारी मिली। वाणिज्य एवं वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता क्लब में अध्यक्ष यशदीप (XI-A) तथा सचिव विक्रति (XI-B) अपनी भूमिका निभाएँगे।
रोबोटिक्स क्लब का नेतृत्व अध्यक्ष कृषांग (XI-C) और सचिव साक्षी (XI-C) करेंगे। युवा आर्य समाज में अध्यक्ष रिशिका (X) तथा सचिव विष्णु (IX) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं साइबर टेक क्लब में अध्यक्ष एकम तथा सचिव अलीशा को दायित्व प्रदान किया गया।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds