वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा हरियाणा में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह आयोजित

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला।  कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला ने 21 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर, 90 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को समाज में उनके बहुमूल्य योगदान और युवा पीढ़ी को अपने जीवन के अनुभवों से प्रेरित करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आया राम, 99 वर्षीय वरिष्ठ पेंशनर, ने इस अवसर पर उपस्थित होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई तथा अपनी सक्रियता और उत्साह से सभी को प्रेरित किया। हरियाणा के संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए) कार्यालय, हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला में आयोजित इस समारोह में लगभग 80 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। 10 सबसे वरिष्ठ नागरिकों को शिल्पी सिन्हा, नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए), हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला द्वारा सम्मानित किया गया। आर. एस. तनेजा, (टेलीकॉम पेंशनर) जिनकी उम्र  86 साल हैं, को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्रीन एंबेसडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  समारोह के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. मयंक (श्री साई हॉस्पिटल) तथा डॉ. मोहित (जीना सीखो हॉस्पिटल) ने वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ती उम्र में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, अंगदान जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मानवीय विषय पर भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त श्री साई हॉस्पिटल एवं जीना सीखो हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य, दंत, हड्डी एवं जोड़ (आॅथोर्पेडिक) तथा नेत्र संबंधी जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान बबित, साइबर एक्सपर्ट, साइबर  सेल, अंबाला द्वारा साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव तथा आॅनलाइन सुरक्षा के उपायों पर भी एक जानकारीपूर्ण एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर शिल्पी सिन्हा ,संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए),हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला ने कहा कि हमारे पेंशनर  केवल हमारे सम्मानित वरिष्ठ नागरिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश और समाज की सेवा में समर्पित किए हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन-मूल्यों से आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा मिलती है। एक जिम्मेदार प्रशासन का दायित्व है कि वह अपने पेंशनर को समयबद्ध, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवाएँ प्रदान करे। पेंशन केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की सेवा के प्रति राष्ट्र का सम्मान और कृतज्ञता है। कार्यक्रम का समापन आशुतोष सती, उपनियंत्रक संचार लेखा, हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds