वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS उल्लास में अंबाला का परचम, लक्ष्य से अधिक पंजीकरण करने वाला प्रदेश का एकमात्र जिला

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला । निरक्षरता उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में मिसाल कायम करने वाले जिला अंबाला ने बुधवार को एक और प्रेरक अध्याय जोड़ दिया। जिला शिक्षा सदन, अंबाला शहर में आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला-2 शैलजा तथा 450 से अधिक उल्लास शिक्षार्थियों का पंजीकरण कराने वाले 26 संकुल प्रमुखों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने कहा कि अंबाला हरियाणा का एकमात्र जिला है जिसने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक पंजीकरण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले को 34,676 शिक्षार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था, जबकि जिले ने 35,066 शिक्षार्थियों का पंजीकरण कर लक्ष्य को पार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे शिक्षा विभाग, शिक्षकों, संकुल प्रमुखों, स्वयंसेवकों और समाज के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक निरक्षर नागरिक तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। अंबाला की टीम ने जिस समर्पण, प्रतिबद्धता और जनसहभागिता के साथ कार्य किया है, वह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं संकुल प्रमुखों से आह्वान किया कि वे पंजीकरण के साथ-साथ प्रत्येक शिक्षार्थी को साक्षर बनाने के लक्ष्य को भी पूरी गंभीरता से पूरा करें। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश के आंकड़ों के अनुसार जहां अधिकांश जिले अभी भी अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे हैं, वहीं अंबाला ने लक्ष्य से 390 से अधिक अतिरिक्त पंजीकरण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में बनाई गई रणनीति, नियमित समीक्षा बैठकों, क्षेत्रीय निगरानी तथा शिक्षकों के सतत प्रयासों का परिणाम है।
इस अवसर पर सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा (अंबाला-2) ने कहा कि यह सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के कुशल नेतृत्व में पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की पहचान है और भविष्य में भी जिले को हर शैक्षिक अभियान में अग्रणी बनाए रखने के लिए सभी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सम्मानित संकुल प्रमुख
जीएसएसएस शाहपुर, जीएसएसएस नारायणगढ़, जीएसएसएस कांवला, जीएमएसएसएस समलेहरी, जीएसएसएस बल्लाना, जीएसएसएस सपेहड़ा, जीएसएसएस गधौली, जीएसएसएस पंजोखरा, जीएसएसएस बोह, जीएसएसएस धनौड़ा, जीएसएसएस मोहड़ा, जीएसएसएस थम्बड़, जीएसएसएस अधोया, जीएसएसएस बकरा मार्केट, पीएम श्री जीएसएसएस पतरेहड़ी, जीएसएसएस पसियाला, जीएसएसएस तंदवाल, जीएसएसएस बीसी बाजार, जीएसएसएस छप्परा, जीएसएसएस बाबियाल, पीएम श्री जीएसएसएस दुराना, जीएमएसएसएस मोहरी भानोखेड़ी, पीएम श्री जीएसएसएस साहा, जीएसएसएस नग्गल, जीएसएसएस सुल्तानपुर तथा जीएसएसएस लाहा के संकुल प्रमुखों को सम्मानित किया गया।
5 फोटो 9 सुधीर कालड़ा के साथ अन्य अध्यापक।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds