वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS उपायुक्त सचिन गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बुलाई बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@अंबाला। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आज अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के तहत आमजन को जो चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डा. रेणु बेरी से स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित जो सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी जानकारी जिले में कितनी पीएचसी, सीएचसी हैं तथा वहां पर क्या-क्या चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं उसकी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो योजनाएं जैसे आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड व अन्य क्रियान्वित हैं उसकी भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से सम्बन्धित हैल्प डैस्क स्थापित करें, साथ ही निजी अस्पतालों में भी हैल्प डैक्स स्थापित करवाना सुनिश्चित करवाएं ताकि यहां पर आने वाले लोगों को आयुष्मान कार्ड से सम्बन्धित जानकारी मिल सके और जो भी पात्र व्यक्ति है उसे इस योजना का लाभ सुगमता से मिल सके। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि निजी अस्पतालों में जो हैल्प डैस्क स्थापित किए जायेंगे उसमें बिमारी से सम्बन्धित जो पैकेज हैं उसकी भी जानकारी अंकित करवाएं ताकि सम्बन्धित प्रार्थी पैकेज के मुताबिक अपना इलाज करवा सके। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की वैबसाईट पर भी आयुष्मान कार्ड से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी अपलोड करवाएं ताकि कोई भी प्रार्थी ऑनलाईन भी इस सुविधा का लाभ ले सके।
उपायुक्त ने बैठक के क्रम में नशा मुक्ति केन्द्रों, टीबी मुक्त अभियान, निक्षया मित्र व अन्य विषयों पर भी जानकारी हासिल की। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्रों पर जिन मरीजों का ईलाज किया जा रहा है और वहां पर जो दवाई उन्हें दी जा रही है उसकी नियमित रूप से चैकिंग करने बारे भी निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को ओर बेहतर तरीके से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करें।
उपायुक्त ने इस मौके पर सीएससी सैंटर के प्रबंधक को भी निर्देश दिए कि वे भी सभी सीएससी सैंटरों पर आयुष्मान कार्ड से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि जो भी व्यक्ति इन सैंटरों पर आ रहे हैं उन्हें आयुष्मान कार्ड से सम्बन्धित जानकारी मिल सके और पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवा सके। मकसद आयुष्मान कार्ड योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ दिलवाना सुनिश्चित करवाना है।
इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रेणु बेरी, पीएमओ डा. पूजा, पीएमओ डा. संजीव सिंगला, डा. नीलम कुशवाहा, डा. सुनील हरि, डा. सीमा, डा. राहुल, डा. विपिन भंडारी, सीएससी प्रबंधक विवेक शर्मा के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित डाक्टर मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds