अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। आर्य कॉलेज, सह शिक्षा, अम्बाला छावनी के पुस्तकालय द्वारा कॉमर्स विभाग के नवांगतुक विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न मुद्रित एवं डिजिटल संसाधनों, सेवाओं, सुविधाओं तथा उनके प्रभावी उपयोग से परिचित करवाना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने अपने संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक एवं उपयोगी शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान, चिंतन और सफलता की राह का सशक्त माध्यम है और नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करने से विषय संबंधित ज्ञान के साथ-साथ सोचने, तर्क करने, विश्लेषण करने और निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा पुस्तकालय को अपने दैनिक अध्ययन चर्चा का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने ओरिएंटेशन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को पी.पी.टी के माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ पुस्तकों समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, जर्नल्स, ई-रिर्सोसिज तथा अन्य डिजिटल संसाधनों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ पुस्तकालय द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे संदर्भ सेवा, इंटरनेट सेवा, बुक बैंक सेवा, वर्तमान जागरूकता सेवा, समाचार पत्र क्लीपिंग तथा पुराने प्रश्न पत्रों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के पुस्तकालय के नियमों एवं विनियमों, पुस्तक निर्गमन एवं वापसी, जुर्माना तथा निर्धारित देय अवधि के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसके साथ ऑनलाईन पब्लिक एक्सेस केटालॉग के माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्घ पुस्तकों को खोजने की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागों संदर्भ अनुभाग, प्रतियोगी पुस्तक, समाचार पत्र अनुभाग, दयानंद वैदिक सैंटर अनुभाग इत्यादि से परिचित करवाया गया। इसके साथ पुस्तकालय द्वारा प्रदान की जाने वाले श्री कृष्ण लाल वर्मा लाइब्रेरी वेस्ट यूजर्स अवार्ड और अर्न वाइल यू लर्न योजना भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रयोग करके वे अपने शैक्षिक योग्यता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों को पुस्तकालय का भ्रमण करवाया गया जिसमें वे पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागांें एवं संसाधनों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित हो सके। कार्यक्रम में 48 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।









