वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा एवं आयुष ग्राम बाड़ा की पहल — महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु ‘चंद्रिका मालिनी’ पुस्तक की निःशुल्क प्रतियां वितरित

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@अंबाला । आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा एवं आयुष ग्राम बाड़ा की ओर से जिला आयुर्वेद अधिकारी अंबाला डॉ. सतपाल जाश्ट के दिशा-निर्देशन में आज महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. समिता शर्मा, इंचार्ज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा द्वारा उनके द्वारा लिखित स्वास्थ्य जागरूकता पुस्तक ‘चंद्रिका मालिनी’ की प्रतियां ग्राम बाड़ा एवं ग्राम ठरवा की महिलाओं को निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बाड़ा में आयोजित योग कक्षा के दौरान महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र से हुई। डॉ. समिता शर्मा ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने तथा किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परिवार के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं का स्वयं स्वस्थ एवं जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर ग्राम बाड़ा की लगभग 20 महिलाओं को ‘चंद्रिका मालिनी’ की प्रतियां निःशुल्क भेंट की गईं। इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठरवा में विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां श्रीमती दबेंद्र, योग सहायक एवं श्रीमती सोनिया शर्मा, योग इंस्ट्रक्टर के सहयोग से योगाभ्यास करवाया गया तथा महिलाओं को नियमित योग, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद डॉ. निधि, सीएचओ तथा डॉ. नीनू के.एस., आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी, पीएचसी ठरवा के सहयोग से ठरवा की महिलाओं के साथ स्वास्थ्य जागरूकता संवाद किया गया और उन्हें भी ‘चंद्रिका मालिनी’ की प्रतियां भेंट की गईं। ग्राम बाड़ा में डॉ. गीता, सब-सेंटर से उपस्थित रहीं तथा नसीब, फार्मासिस्ट ने भी कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सभी उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने और आवश्यकता पड़ने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ‘चंद्रिका मालिनी’ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास है। पुस्तक में किशोरावस्था में आहार एवं जीवनशैली, मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सावधानियां, प्रजनन आयु में स्वास्थ्य, गर्भावस्था एवं योग, प्रसवोत्तर काल, स्तनपान, श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, पीसीओएस, गर्भाशय संबंधी समस्याएं, अनियमित निद्रा, रजोनिवृत्ति, ऑस्टियोपोरोसिस, गैर-संक्रामक रोग, दंत स्वास्थ्य तथा दैनिक दिनचर्या जैसे विषयों को शामिल किया गया है। पुस्तक में महिलाओं को यह समझाने का प्रयास किया गया है कि कौन-से लक्षण सामान्य हैं, किन लक्षणों में चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है और किस प्रकार उचित आहार, दिनचर्या, योग तथा घर में उपलब्ध सामान्य मसालों के विवेकपूर्ण प्रयोग से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।आयुष विभाग अंबाला की इस पहल का उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया और स्वास्थ्य जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता व्यक्त की।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds