अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल पर । इसी कड़ी में अंबाला में भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान सेवा राम बोहत के की अध्यक्षता में नगर परिषद के गेट पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है । इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । प्रदेश उप प्रधान सेवा राम बोहत ने सरकार पर वादा खिलाफी के लगाए आरोप । उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो फिर जो भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का आवाहन होगा उसमें अंबाला बढ़चढ़ कर भाग लेगा । एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदेश उप प्रधान सेवा राम बोहत ने मीडिया से बात करते हुए अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी साथ ही सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया । उन्होंने कहा कि हमारा हड़ताल करने का मुख्य कारण जो 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ सरकार उसपर इंप्लीमेंट नहीं कर रही बल्कि अपनी ही बात से मुकरने का काम कर रही है जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष है । उन्होंने बताया कि सरकार से दो बार मीटिंग भी हुई लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला और अगर फिर भी सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो फिर जो भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का आवाहन होगा उसमें अंबाला बढ़चढ़ कर भाग लेगा। सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण अंबाला की सफाई व्यवस्था बिगड़ जाएगी क्योंकि ऊपर से बरसात का मौसम है और जलभराव की भी समस्या खड़ी हो जाएगी ।









