वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला जीपीओ से तिरंगा लेने पहुंच रहे लोग, अंबाला जीपीओ के डाकपाल प्रभात गोयल बोले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डाक विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक तिरंगा पहुंचाना

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@अंबाला अंबाला जीपीओ के डाकपाल प्रभात गोयल बोले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डाक विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक तिरंगा पहुंचाना है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराया जा सके। उन्होंने बताया कि अंबाला जीपीओ में लगभग 9 हजार इंडियन फ्लैग उपलब्ध हैं। कोई व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से तिरंगा खरीदना चाहता है तो वह जीपीओ के काउंटर से ले सकता है। इसके अलावा स्कूल, संस्थान, सामाजिक संगठन या अन्य लोग बड़ी संख्या में तिरंगे लेना चाहते हैं तो उन्हें बल्क में भी तिरंगे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा डाक विभाग के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी तिरंगे की बुकिंग की जा सकती है। ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त होने के बाद विभाग की ओर से उसे प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाता है और उसी दिन कुछ घंटों के भीतर तिरंगा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
डाकपाल जीपीओ प्रभात गोयल ने बताया कि जीपीओ में तिरंगा खरीदने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए तीन काउंटर उपलब्ध हैं। ग्राहक इनमें से किसी भी काउंटर पर जाकर तिरंगे की मांग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि लोगों को तिरंगा प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो और अधिक से अधिक परिवार स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकें। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर डाक विभाग के कार्यालयों को भी विशेष रूप से सजाया जाता है। 14 अगस्त से डाक विभाग की इमारतों पर लाइटिंग शुरू की जाएगी, जबकि 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
वहीं पोस्टमैन ने बताया कि जब भी लोग उनसे तिरंगे की मांग करते हैं, तो वह लोगों को घर बैठे तिरंगा उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग की ओर से लोगों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की पहल की जा रही है। पोस्टमैन ने बताया कि कई लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए झंडे की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आसानी से तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में तिरंगा खरीदने और अपने घरों पर लगाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
-अंबाला जीपीओ से तिरंगा लेने पहुंचे लोगों ने कहा कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए तिरंगा लेने आए हैं। लोगों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर तिरंगा फहराना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसे अपने घर पर लगाकर वे देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करना चाहते हैं। लोगों ने डाक विभाग की ओर से तिरंगा उपलब्ध करवाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों के लिए राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds