वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage newsश्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी राजकीय बहुतकनीकि संस्थान में हवाई हमले की संभावित स्थिति के मद्देनजर मॉक ड्रिल का किया आयोजन

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला-अतिरिक्त नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्रीमति प्रतिमा चौधरी के मार्गदर्शन में मंगलवार को राजकीय बहुतकनीकी बहुसंस्थान अम्बाला शहर में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल के आयोजन किया गया।प्लाटून कमांडर सतीश कुमार ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज हवाई हमले की संभावित स्थिति के मद्देनजऱ एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी मिलने पर अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। संबंधित विभागों, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा तथा अन्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने समन्वित रूप से भाग लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा आम नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसी मॉक ड्रिल के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा आपदा प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देशों को गंभीरता से अपनाएं। इस प्रकार के नियमित अभ्यास भविष्य में किसी भी आपात स्थिति का सफलतापूर्वक सामना करने में सहायक सिद्ध होंगे।इस मौके पर प्लाटून कमांडर सतीश कुमार, स्टोर सुपरीटेंडेंट राकेश कुमार, उपायुक्त कार्यालय से अधीक्षक, सीडीआई नीरज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ अतुल व जितेन्द्र, एचडीआरएफ से एसआई संजीव, रैडक्रॉस से जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी, ललित जोशी, समाजसेवी डॉ किरण आंगरा के साथ-साथ सम्बध्ंिात विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds