वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ की राशि देने का फैंसला लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीदों का सम्मान किया: वीरेश शांडिल्य

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @  अंबाला। (एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया कि शहीदों के परिजनों को 50 लाख की राशि बढ़ाकर अब एक करोड़ दी जाएगी। नायब सैनी का यह फैसला राष्ट्रहित में है और पड़ोसी राज्य पाकिस्तान से जंग लगी हुई है और ऐसे में नायब सैनी ने शहीदों की राशि को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रूपए कर भारतीय सेना पैरामिल्ट्री फोर्स व पुलिस का मनोबल बढ़ाया है। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नायब सैनी व उनकी सरकार ने राष्ट्रहित में बड़ा फैसला लिया और उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया नायब सैनी को प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड से सम्मानित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद परिवारों की आर्थिक सहायता बढ़ाई थी तो भी एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा रत्न का अवार्ड दिया था लेकिन जंग के समय में नायब सैनी ने शहीद परिवारों की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ की इससे पूरे देश में यह संदेश गया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी राष्ट्रभक्त हैं और भारत माता के प्रति समर्पित हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनका संगठन भी लगातार मांग कर रहा था कि शहीद परिवारों को एक करोड़ की राशि दी जाए ताकि शहीदों के परिजनों का मनोबल बढ़े। वहीं वीरेश शांडिल्य ने एक बार फिर पहलगांव के शहीद विनय नरवाल को शहीद का दर्जा देने व उसकी बहन सृष्टि को एचसीएस मनोनीत करने और पत्नी हिमांशी को रक्षामंत्री राजनाथ से मिलकर डिफेंस मंत्रालय में अहम पद पर देने को लेकर मिले और विनय नरवाल के परिजनों को एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाए। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस फैसले का भी स्वागत किया जिसमें उन्होंने एक करोड़ की राशि में 33 प्रतिशत पत्नी व बाकी माता पिता को देने की घोषणा की इससे शहीद के परिजनों को एक बहुत बड़ा हौंसला व सहारा मिलेगा

ambala coverage news : मोदी जी का साफ पैगाम है कि अगर तुम गोली मरोगे, हम गोला मारेंगे – विज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds