वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के पालिका विहार निवास पर बिजली, अनिल विज का जोरदार स्वागत

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का पालिका विहार में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने उनके निवास पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल केके, राजन ढींगरा, रवि सेठी, सुरेश शर्मा, अनिश, रोबिन धीमान, मनोरमा प्रजापति, सतिश माकन, श्रीमति पंकज शर्मा, सरोज कौशल व रीना शर्मा ने भी अनिल विज का वीरेश शांडिल्य के निवास पर जोरदार स्वागत किया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने अपने निवास पर आगमन पर अनिल विज को दोशाला व भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा देकर सम्मानित किया। हरियाणा के लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज वीरेश शांडिल्य के निवास पर तकरीबन डेढ़ घंटा रूके और उनसे कई सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों सहित पहलगांव में हुई घटना पर भी चर्चा हुई और अनिल विज ने वीरेश शांडिल्य को आदेश दिया कि वह जम्मू कश्मीर में भी पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ अपने संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया को सक्रिय करें। वहीं अनिल विज ने वीरेश शांडिल्य के निवास पर फ्रंट के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले 30 साल से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे वीरेश शांडिल्य के साथ खड़े हैं और अनिल विज ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वीरेश शांडिल्य की मुहिम में उनका हाथ हमेशा वीरेश शांडिल्य की पीठ पर रहेगा और वहीं अनिल विज ने कहा कि राजनीति हमेशा उन्होंने असूलों के सिद्धांत पर की है और सातवीं बार विधायक हैं लेकिन हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर की है।
इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हमेशा उन्होंने अनिल विज को भगवान राम की तरह पूजा है और उनकी एक आवाज पर हमेशा हनुमान की भूमिका में उनके साथ खड़े रहेंगे। वीरेश शांडिय ने कहा कि अनिल विज ने बतौर गृह मंत्री भी आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में उनका साथ दिया और उन्हें सुरक्षित करने का काम किया था । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनके 32 साल के समाजसेवी जीवन में उन्होंने अनिल विज जैसा नेता नहीं देखा जो हर वक्त लोगों की भलाई के लिए है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह अनिल विज के एक छोटे से कार्यकर्ता है और मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ता उनके पास हैं लेकिन मैं अनिल विज के हनुमान के रूप में उनके लिए हर वक्त दुश्मन की लंका फूंकने के लिए तैयार रहता हूं। शांडिल्य ने कहा कि उनका एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त हर मोर्चे पर अनिल विज के साथ खड़ा है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds