वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर के 10 विद्यार्थियों का इंडोफ़ार्म इक्विपमेंट्स लिमिटेड में चयन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर के 10 विद्यार्थियों का इंडोफ़ार्म इक्विपमेंट्स लिमिटेड बद्दी में चयन हुआ ।यह प्लेसमेंट ड्राइव सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला यमुनानगर में आयोजित की गई थी । इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन मैकेनिकल , इलेक्ट्रिकल , ऑटोमोबाइल अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किया गया था ।ड्राइव में कुल 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया था । साक्षात्कार कंपनी के एचआर विभाग द्वारा लिया गया । इस ड्राइव में ऑटोमोबाइल से 7 , मैकेनिकल से 2 , व इलेक्ट्रिकल से 1 कुल 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया । संस्थान प्रधानाचार्य डॉ राजीव सपरा ने चयनित विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी । डॉ सपरा ने बताया की इस कंपनी में ट्रैक्टर्स और कम्बाइंस के पुर्जे बनाए जाते है । उन्होंने बताया की चयनित विद्यार्थियों को सम्मानजनक पैकेज दिया जाएगा । इस अवसर पर संस्थान से ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मोनिका अग्रवाल , हितेश चावला , कुलबीर लाठवाल , संदीप गोयल , मोहित सैनी व नवचयनित विद्यार्थी मौजूद रहे ।

ambala coverage news : कांग्रेस पार्टी में निर्णय लेने की क्षमता नहीं रही, यदि क्षमता होती तो यह अब तक अपना विपक्ष का नेता तय कर लेते : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

edited by alka rajput
 
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds