वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news शिक्षा व्यवस्था में लोग जो बदलाव चाहते थे, वह इस नीति में देखने को मिला:शिक्षा मंत्री कंवर पाल

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने शिक्षाविदों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों से भी आह्वïन किया है कि वे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में आगे आएं क्योंकि वर्षों से चली आ रही शिक्षा व्यवस्था में लोग जो बदलाव चाहते थे, वह इस नीति में देखने को मिला है। अब प्रत्येक विद्यार्थी, चाहे वह नर्सरी में हो या कॉलेज में हो, वैज्ञानिक तरीके से पढकऱ राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभा सकेगा। यहां जारी एक व्यक्तव्य में शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वैबिनार के माध्यम से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने भी आज एक वैबिनार को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से शुरुआत की जा चुकी है। श्री सत्यदेव नारायण आर्य स्वयं नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के प्रति गंभीर हैं और उनकी पहल पर ही चंडीगढ़ में शिक्षाविदों की चार दिवसीय डिजिटल कॉन्कलेव का आयोजन किया गया था। जिसमें 250 से अधिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रचार्यों, मुख्याध्यापकों व अन्य शिक्षाविदों ने अपने सुझाव दिए, जिनको नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में समायोजित किया जा रहा है। ambala today news शिक्षा व्यवस्था में लोग जो बदलाव चाहते थे, वह इस नीति में देखने को मिला:शिक्षा मंत्री कंवर पाल

ambala today news सरकारी व एडिड टीचरों को सरकार ने दी सौगात, इस पॉलिसी को किया लागू

उन्होंने कहा कि हरियाणा में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है, नई शिक्षा नीति में वर्ष 2030 तक उच्चतर शिक्षा में ग्रॉस इनरोलमेंट रेश्यो (जीईआर) 50 प्रतिशत तक करना है, जो वर्तमान में देश में 26 प्रतिशत है, हालांकि हरियाणा में उच्चतर शिक्षा में ग्रॉस इनरोलमेंट रेश्यो पहले ही यह 32 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 15 किलोमीटर की परिधि में कोई न कोई महाविद्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत 5 वर्षों में 97 नए कॉलेज खोले गए, जबकि हरियाणा गठन के बाद 48 वर्षों में केवल 75 कॉलेज ही खोले गए थे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए निर्धारित किया गया है  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के नए भारत की नींव तैयार करने वाली है। यह नीति 34 वर्षों के बाद घोषित हुई है। इस नीति की विशेषता स्कूली शिक्षा में भी आमूल-चूल परिवर्तन लाना है, जिसमें तीन बिन्दुओं पर फोकस किया गया है जैसे,  किसी कारणवश शिक्षा बीच में छूट जाती है तो उसमें निरंतरता बनाना, प्री-स्कूल अवधारणा से शिशु शिक्षा पर जोर तथा शिक्षा के स्तर को वैश्विक स्तर पर ले जाना। ambala today news शिक्षा व्यवस्था में लोग जो बदलाव चाहते थे, वह इस नीति में देखने को मिला:शिक्षा मंत्री कंवर पाल

ambala today news प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस, मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रेरणा दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds