वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news खेल विभाग में रूल आफ कंडैक्ट की उल्लंघना करने वाले किसी भी अधिकारी और प्रशिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा:राज्यमंत्री संदीप सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा अब अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को खेल विभाग द्वारा चलाई जा रही नर्सरियों के लिए रोजगार का मौका दिया जाएगा। इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा और नर्सरियों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार खेल मैदान बनाने के साथ-साथ उनके  रखरखाव पर भी फोकस रख रही है। उन्होंने  कहा  कि कुरुक्षेत्र के राजीव गांधी स्टेडियम के रखरखाव के लिए योजना तैयार की गई है और जल्द ही इसको दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं और इनका फायदा खिलाडिय़ों को मिल रहा है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से खेलो इंडिया जैसी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि  खेलो इंडिया-2021 का आयोजन  पंचकूला और आस-पास के क्षेत्र में किया जाएगा,  इसलिए पंचकूला और आस-पास के खेल प्रांगणों को अपटूडेट करने का काम चल रहा है। इस खेलो इंडिया प्रतियोगिता में देश भर से 17 वर्ष व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लडके और लडकियां 20 खेलों में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाएंगे। यह खेल 15 से 18 दिन चलेंगे । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलो इंडिया के आयोजन से हरियाणा के खिलाडिय़ों  को एक मंच मिलेगा और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अवसर भी मिलेगा।

ambala today news किसानों की शिकायतों के निवारण के लिए फुल-प्रुफ मैकेनिज्म बनाया:अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल

हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी खेल प्रांगणों में सरकार द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालना की जा रही है और जहां कहीं भी खिलाड़ी  प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है वहां पर सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी है। एक प्रश्र का जवाब देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में हॉकी के एस्ट्रोट्रफ लगाने के लिए सबसे पहले साई से बातचीत करेंगे क्योंकि यहां पर साई का सैंटर है,अगर साई की तरफ से नहीं लगाया जाएगा तो सरकार की तरफ से एस्ट्रोट्रफ लगाया जाएगा। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र  के द्रोणाचार्य स्टेडियम में लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से सेनथैटिक ट्रैक बनाया जा रहा है और इसका निर्माण लोक विभाग की तरफ से करवाया जा रहा है। एक सवाल का जवाब देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि खेल पुरस्कार खिलाडिय़ों के नाम पर ही होने चाहिए। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेल विभाग में रूल आफ कंडैक्ट की उल्लंघना करने वाले किसी भी अधिकारी और प्रशिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा, सभी अधिकारियों और प्रशिक्षकों को सर्विस रूल के नियमों की पालना करनी होगी। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा  कि अभी हाल में ही कैथल के दो प्रशिक्षकों को रूल आफ कंडैक्ट  तोडऩे पर सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। इस जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसे कहा कि अब कोरोना महामारी के कारण काम में देरी का बहाना नहीं चलेगा, कार्य में सुस्ती बरतने वाली निर्माण एजेंसियों को दी कड़ी चेतावनी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds