वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS बिजली कर्मचारियों ने फूलों की वर्षा कर जताया ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार, सब डिवीजन नंबर दो के नए भवन निर्माण हेतु 3.75 करोड़ रुपए की दिलाई थी स्वीकृति

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @ अंबाला हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुलाकात की और अम्बाला छावनी बैंक रोड स्थित सब डिवीजन नंबर दो कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु 3.75 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही सब डिवीजन नंबर दो के नए भवन निर्माण के लिए 3.75 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी।
वहीं, आज यूनियन के सदस्यों ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच फूलों की बरखा करके व अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पूर्व मंत्री अनिल विज के समय नया भवन बनाने की मांग रखी थी जिसपर तेजी से काम करते हुए ऊर्जा मंत्री ने उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने से स्टाफ व उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।यूनियन नेताओं ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित 1857 का शहीद स्मारक बनाकर अम्बाला का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। लोगों को आजादी की लड़ाई के इतिहास को जानने के लिए यहां आना पड़ेगा।वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारियों के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले है। इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन विकास कुमार एवं अन्य यूनियन नेता व सदस्य मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

This will close in 0 seconds