वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोविड को लेकर अनिल विज का बड़ा फैसला, दूसरी डोज न लगवाने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान नहीं दिया जाएगा प्रवेश

अंबाला कवरेज @ चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 1 जनवरी, 2022 से हरियाणा राज्य में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे कि रेस्टोरेंट्स, मॉल, बैंक, कार्यालय इत्यादि भीड़भाड़ वाली जगहों में कोरोना की दूसरी डोज ना लगवाने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम हरियाणा को देश में आॅक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं और हरियाणा एक ऐसा प्रदेश होगा जो देशभर में आॅक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होगा। विज हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र में लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्तर दे रहे थे।

Ambala Coverage News: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने क्या कर दिया ऐसा, यह महिला बार बार क्यों ले रही अनिल विज का नाम! पढ़िए

विज ने कहा कि ओमीक्रोन की चिंता वाजिब जनता है और इसके लिए डब्ल्यूएचओ के साथ-साथ पूरी दुनिया चिंता कर रही है, यह कितना इनफेक्शियस है या खतरनाक है इसका अभी तक पूरी तरह से पता नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना से पीड़ित लोगों की जान बचाने में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों जिनमें डॉक्टर हो, पैरामेडिकल स्टाफ हो, नर्स हो, एंबुलेंस ड्राइवर हो, जिनकी भी कोरोना के दौरान ऐसी सेवा करते हुए मृत्यु हुई है, उन लोगों की याद में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय पर वाल आॅफ मेमोरी बनाई गई है जिसका उन्होंने स्वयं उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के 28 लोगों की जान गई है जिनमें से 27 लोगों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है तथा एक अन्य को जल्द देनी देने की कवायद जारी है। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर जिनमें पुलिस और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारी भी आते हैं, वे चाहते हैं कि पुलिस के मुख्यालय पर भी इस प्रकार की वाल आॅफ मेमोरी बनाई जाए और यूएलबी में भी उन्होंने इस प्रकार की बाल आॅफ मेमोरी बनाने के लिए अधिकारियों को कहा है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास लिखा जाना है और इस कोरोना कॉल के इतिहास को लिखने के लिए उनके द्वारा एक कमेटी का गठन भी करने के निर्देश दिए गए हैं, जो यह कमेटी इतिहास को लिखने का काम कर रही है कि किस प्रकार से कोरोना बीमारी के दौरान लोगों की जान बचाई गई, मेडिसिन उपलब्ध कराई गई है, आॅक्सीजन उपलब्ध कराई गई और किस प्रकार से लोगों की पीपीई किट्स उपलब्ध करवाई गई और लोगों की शहादत का वर्णन भी इसमें होगा।

ambala today news: पढ़िए खबर: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को लेकर कही यह बड़ी बात

विज ने कहा कि उन्होंने एक सर्वे करवाया था जिसमें कोविड-19 दूसरी वेव के दौरान 30 प्रतिशत लोग हरियाणा से बाहर के थे लेकिन फिर भी हमने एडिशनल बेड उपलब्ध करा कर उन लोगों की जान बचाने का काम किया। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने पानीपत व हिसार में 500- 500 बेड के हॉस्पिटल बनाए। उन्होंने कहा कि तीसरी वेव से निपटने के लिए हमारे पास भी दो वेव का अनुभव भी है और दूसरी वेव के दौरान 15000 संक्रमित व्यक्ति रोज आ रहे थे लेकिन उन्हें उम्मीद है कि हमारे देश में वैक्सीनेशन का काम बहुत ज्यादा हो चुका है और शायद यह थर्ड वेव ना आए लेकिन फिर भी हम उन अस्पतालों को लोकेट कर रहे हैं जहां पर तीसरी वेव आने पर प्रयोग किया जा सके। इसके अलावा, निजी संस्थानों से भी सहयोग लेने का काम किया जा रहा है और मेडिकल स्टूडेंट की सेवाएं भी हमने पिछली लहरों के दौरान ली थी और आने वाले दिनों में 980 डॉक्टरों को भी जल्द भर्ती कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पैरामेडिकल का स्टाफ भी अगले 15 से 20 दिन में आ जाएगा। श्री विज ने कहा कि कोरियावास, भिवानी और जींद के मेडिकल कॉलेज का वर्क अलर्ट कर दिया गया है और यमुनानगर, सिरसा और गुरुग्राम के मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रक्रियाधीन है।

ambala today news: पढ़िए खबर: गृह मंत्री अनिल विज ने बदल दी इलाके की सूरत बन रहा मैडिकल कालेज

स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन के संबंध में कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का वैक्सीनेशन की दोनों डोज एक मजबूत कवच है और मास्क व सोशल डिस्टनविंग भी बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के सभी एसपी व पुलिस आयुक्त को वायरलेस मैसेज किया था कि जो लोग मास्क नहीं भेज रहे हैं उनका 500 रुपये का चालान किया जाए और डीसी को आदेश दिए कि किसी अधिकारी के माध्यम से सोशल गैदरिंग होने पर रैंडम चेकिंग की जाए। श्री विज ने कहा कि वे चाहते हैं कि वैक्सीनेशन एक जन आंदोलन बने और इस कड़ी में उन्होंने राज्य सभी विधानसभा के विधायकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना की दूसरी दोस्त को लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें,कैंप लगवाएं और उनके द्वारा स्वास्थ्य टीमों को वहां भेजा जाएगा और लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। विज ने कहा कि अभी तक बूस्टर डोज के संबंध में केंद्र सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हेल्थ मिनिस्टर हैं और दूसरी वेव के दौरान वे स्वयं अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए और जिद करके वे पीजीआईएमएस में गये लेकिन फिर लोग उन्हें मेदांता में ले गये।

Ambala Today News: अनिल विज द्वारा करवाए गए विकार्यों से प्रभावित इन नेताओं ने ज्वाईन की भाजपा

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds